कौन हैं सोनम सिद्दीकी, जिन्होंने लव मैरिज के लिए अपनाया हिंदू धर्म, अब इस खौफ में काट रही हैं जिंदगी
Who is Sonam Siddiqui: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक प्रेम विवाह का मामला सुर्खियों में आ गया है। बरेली की रहने वाली 26 वर्षीया युवती सोनम सिद्दीकी ने प्रेम विवाह करने के लिए इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर हिंदू बन गई हैं।
सनातन धर्म अपनाने के बाद सोनम सिद्दीकी का अब नया नाम लक्ष्मी है। लक्ष्मी ने अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से मंदिर में शादी की है। इनकी शादी की तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन अब सोनम सिद्दीकी और विष्णु दोनों खौफ में जी रहे हैं।

सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी को अब सता रहा है इस बात का डर
शादी के बाद सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी और उनके पति विष्णु ने वीडियो जारी कर रहा है कि दोनों के ऊपर जान का खतरा है। वो दोनों मौत के खौफ में जी रहे हैं। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंक्षी योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मांगी है।
सोनम ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। सोनम ने कहा, ''परिवार के लोगों से मुझे और मेरे पति को आए दिन धमकी मिलती रहती है। इसलिए हम पुलिस अधिकारियों से मिलकर जल्द ही सुरक्षा मांगने वाले हैं। मैं हमेशा विष्णु के साथ ही रहना चाहती हूं।''

तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर छोड़ा इस्लाम
सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी का कहना है कि उन्होंने तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर इस्लाम धर्म छोड़ा है। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म के तहत सारे रीति-रिवाज अपनाते हुए विष्णु मौर्य के साथ शादी की है।
सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी का कहना है कि उनकी भगवान राम में काफी आस्था है। उन्होंने कहा है कि वह और विष्णु जल्द ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।
सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य की प्रेम कहानी
सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने कहा है कि, वो दोनों एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं। पहले हमारे बीच सिर्फ दोस्ती थी लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर हमने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने यह भी कहा है कि, उनके घरवालों ने उनका निकाह किसी और के साथ पहले तय कर दिया था। लेकिन उन्हें वो शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने धर्म बदलकर विष्णु से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications