'PM मोदी के लिए मेरा दिल इसलिए बदला...', कौन हैं शेहला राशिद, जिनके 'बदले सुर' ने सबको किया हैरान

Shehla Rashid News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व छात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की कट्टर आलोचक रहीं शेहला राशिद एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। शेहला राशिद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अब पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी को लेकर उनके 'बदले सुर' ने सबको हैरान कर दिया है।

कई लोगों ने ये सवाल उठाया है कि आखिर शेहला राशिद का ये हृदय परिवर्तन कैसे हुआ है? जिसको लेकर अब शेहरा राशिद ने एक ट्वीट कर बताया है कि पीएम मोदी को लेकर उनके विचार क्यों बदल गए हैं।

Shehla Rashid

शेहला राशिद ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरे हृदय परिवर्तन का कारण यह अहसास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं जो भारत को बदलने के लिए क्रांतिकारी फैसला ले रहे हैं। उन्होंने तीव्र आलोचना का सामना किया है, लेकिन समावेशी विकास के अपने दृष्टिकोण पर कायम रहे, जिसमें कोई भी पीछे नहीं छूटता है।''

शेहला राशिद की पीएम मोदी की तारीफ में कही बड़ी बातें...

  • -कश्मीर की स्थिति के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कामों की तारीफ करते हुए शेहला राशिद कहती हैं, ''कश्मीर गाजा नहीं है। कश्मीर में हुए इस बदलाव का श्रेय मैं पीएम मोदी को देना चाहूंगी, जिन्होंने ऐसी राजनीतिक स्थिति तय की, जो रक्तहीन थी।''
  • -शेहला राशिद ने कहा, ''कश्मीर की स्थिति के लिए मैं पीएम मोदी और अमित शाह को भी बधाई देना चाहती हूं। क्योंकि पहले कश्मीर सिर्फ विरोध-प्रदर्शनों में शामिल था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।''
  • -शेहला राशिद ने इस इंटरव्यू में 'लेफ्ट और लिबरल ' ईकोसिस्टम पर भी निशाना साधा है।

Who is Shehla Rashid: कौन हैं शेहला राशिद?

  • -जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से संबंध रखने वाली शेहला राशिद 2015-16 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की उपाध्यक्ष थीं।
  • -शेहला राशिद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की सदस्य भी रह चुकी हैं।
  • -शेहला राशिद, उस वक्त चर्चाओं में आई थीं, जब उन्होंने कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य की रिहाई के लिए छात्र आंदोलन का आह्वान किया था। जिन्हें फरवरी 2016 में जेएनयू में नारेबाजी में हिस्सा लेने के लिए और आयोजन करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
  • -शेहला राशिद हमेशा ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की कट्टर आलोचक रही हैं।
  • -इतना ही नहीं शेहला राशिद पर अपने ट्वीट के जरिए अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कृत्यों में शामिल होने का भी आरोप है।
  • -शेहला राशिद ने 18 अगस्त 2019 को ट्वीट कर भारतीय सेना पर कश्मीर में घरों में घुसने और स्थानीय लोगों पर "अत्याचार" करने का आरोप लगाया था। सेना ने उनके आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+