कौन हैं शादाब फारुक जिन्हें CAA के खिलाफ मार्च के दौरान लगी गोली
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर जिस तरह से हथियारबंद युवक ने गोली चलाई उसके बाद यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आरोपी ने जामिया के छात्र शादाब को जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर गोली मार दी, जिसकी वजह से वह घायल हो गए। जामिया के छात्र शादाब के हाथ में यह गोली लगी है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध में शादाब फारुक शामिल थे। शादाब को घायल होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
Recommended Video

मास कम्युनिकेशन के छात्र
शादाब फारूकी जामिया मिल्लिया में पढ़ने वाले छात्र हैं। वह यहां पर मास कम्युनिकेशन विषय से एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। वह दूसरे सेमेस्टर के छात्र है। जामिया की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार शादाब पढ़ने-लिखेन वाले छात्र हैं और उनकी रुचि कला में भी है। शादाब ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान जामिया के ड्रामा क्लब के भी सदस्य रहे हैं। उन्हें एक्टिंग का भी काफी शौक है और वह इस तरह की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

बेहतरीन अदाकार और फोटोग्राफी का शौकीन
जामिया प्रशासन के अनुसार शादाब एक अच्छे गायक भी हैं, साथ ही वह ग्रेट वाइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते शादाब को जामिया में अलग पहचान मिली है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। अदाकारी, गायिकी के अलावा शादाब अच्छी फोटोग्राफी भी करते हैं। मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कैमरे पर अच्छी पकड़ बनाई है। उन्हें उनकी अच्छी फोटोग्राफी की वजह से भी पहचाना जाता है।

अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं
शादाब फारुक को उनके अच्छे व्यवहार के लिए भी उनके दोस्त काफी पसंद करते हैं। वह अपने दोस्तों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। अपने अच्छे बर्ताव और खुशमिजाजी की वजह से उन्हें यूनिवर्सिटी में अलग पहचान मिली थी। पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। गुरुवार को शांति मार्च के दौरान वह आरोपी की गोली का शिकार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications