कौन हैं 'मिर्जापुर-2' की शबनम? क्या है उनकी रियल लाइफ की कहानी
मिर्जापुर-2 में शबनम का किरदार अभिनेत्री शेरनवाज की क्या है रियल लाइफ की कहानी?
नई दिल्ली। 24 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2' में गुड्डू पंडित (अली फजल) अपने भाई बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) और गर्भवती पत्नी स्वीटी गुप्ता (श्रिया पिलगांवकर) की मौत का बदला लेने के लिए लौट आए हैं। लेकिन, मिर्जापुर-2 की कहानी केवल गुड्डू पंडित और त्रिपाठी परिवार के बीच बदले की लड़ाई की कहानी नहीं है, बल्कि इस बार सीरीज में कई कहानियां एक साथ चलती हैं। इन्हीं में से एक कहानी है गुड्डू पंडित और लाला (अनिल जॉर्ज) की बेटी शबनम (शेरनवाज जिजीना) के बीच शुरू हुए प्यार की। आइए जानते हैं कि कौन हैं मिर्जापुर-2 में गुड्डू पंडित का दूसरा प्यार शबनम?
Recommended Video

मिर्जापुर-2 में क्या है शबनम और गुड्डू की कहानी
त्रिपाठी परिवार से अपने भाई और पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए गुड्डू पंडित अफीम का व्यापार करने वाले लाला के घर पर गोरखपुर में पनाह लेता है। यहां रहकर गुड्डू पंडित एक तरफ लाला का भरोसा जीतता है और उसके अफीम के बिजनेस को बढ़ाता है, तो वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर में अपना दबदबा कायम करता है। इस बीच लाला की बेटी शबनम, जिसके पति को मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) उसके निकाह के दिन मार देता है, गुड्डू पंडित के करीब आती है। लाला इस दौरान गुड्डू को अपनी बेटी शबनम से दूर रहने की हिदायत देता है, इसके बावजूद धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती हैं और दोनों के बीच एक नई प्रेम कहानी शुरू हो जाती है।

गुड्डू पंडित और शबनम का किसिंग सीन
शबनम से नजदीकियों को लेकर गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) भी गुड्डू को आगाह करती है और उसे अपने भाई की मौत का बदला याद दिलाती है। हालांकि गुड्डू पर इसका कोई असर नहीं होता और वो शबनम से मिलना-जुलना जारी रखता है। इस दौरान गुड्डू का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी मार दिया जाता है और उसकी मासूम बेटी को गुड्डू गोरखपुर लाकर शबनम को उसकी जिम्मेदारी सौंप देता है। मिर्जापुर-2 में गुड्डू पंडित और शबनम का एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है।

कौन हैं शबनम का किरदार निभाने वालीं शेरनवाज?
मिर्जापुर-2 में शबनम का किरदार अभिनेत्री शेरनवाज जिजीना ने निभाया है। मिर्जापुर शेरनवाज की पहली वेब सीरीज नहीं है और इससे पहले वो वाई-फिल्म्स की वेब सीरीज 'बैंग बाजा बारात' में गुरप्रीत के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में उनके साथ अली फजल और अंगीरा धर थे। इसके अलाना शेरनवाज ने एमटीवी शो 'लव ऑन रन' में काम किया है। वेब सीरीज और टीवी शो के साथ-साथ डव, तनिष्क और हीरानंदानी बिल्डर्स जैसे विज्ञापनों में भी शेरनवाज जिजीना नजर आ चुकी हैं।

बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं शेरनवाज
शेरनवाज मुंबई की एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद शुरुआती करियर के तौर पर उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में कदम रखा था। हालांकि मॉडलिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी के चलते उनका रूझान फिल्मों की तरफ बढ़ा और शेरनवाज ने ऑडिशन देना शुरू किया। मिर्जापुर के पहले भाग के मुकाबले मिर्जापुर-2 में उनकी भूमिका ज्यादा दमदार रही है।

मिर्जापुर-2 में नया क्या है?
मिर्जापुर के पहले भाग के मुकाबले मिर्जापुर-2 केवल कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के साम्राज्य और दबदबे के कहानी नहीं है। इस बार रतिशंकर शुक्ला (शुभ्रज्योति भारत) का बेटा शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) खुद मुन्ना भैया के साथ मिलकर कालीन भैया का साम्राज्य मिर्जापुर से खत्म करना चाहता है। वहीं, बिहार के बाहुबली के तौर पर दिखाए गए दद्दा त्यागी (लिलीपुट) और उनके जुड़वां बेटे भरत और शत्रुघ्न (विजय वर्मा) की एंट्री भी दमदार तरीके से हुई है। इनके अलावा माधुरी यादव के तौर पर अभिनेत्री ईशा तलवार ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
-
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?












Click it and Unblock the Notifications