कौन है शार्पशूटर महाकाल, मूसेवाला की हत्या में है अहम रोल, अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ आया था पंजाब
कौन है शार्पशूटर महाकाल, मूसेवाला की हत्या में है अहम रोल, अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ आया था पंजाब
नई दिल्ली, 09 जून: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में फिलहाल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य शूटर सौरव महाकाल की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा केशव नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मास्टरमाइंड बताया है। आइए जानें मुख्य शूटर सौरव महाकाल का इस केस में क्या रोल है?
Recommended Video

सौरव महाकाल की कैसे हुई गिरफ्तारी?
दिल्ली पुलिस ने बुधवार (08 जून) को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मास्टरमाइंड बताया है। सौरव महाकाल को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत एक मामले में दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। सौरव महाकाल को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत एक मामले में दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। मूसेवाला की हत्या के मुख्य शूटर महाकाल के एक करीबी सहयोगी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में लॉरेंस बिश्नोई के रिश्तेदार सचिन बिश्नोई की भूमिका भी सामने आई है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता था सौरव महाकाल
सौरव महाकाल लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता था और लॉरेंस के निर्देश पर ही उसने पंजाब के मोगा में अपराध किया था। वह सिद्धू मूसेवाला कांड के संदिग्ध मुख्य शूटर के साथ नजदीकी तालमेल से काम करता था। महाकाल हाल ही में राजस्थान के जयपुर में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल थी।

सलमान खान की धमकी से क्या है महाकाल का कनेक्शन
पुलिस जांच कर रही है कि क्या सौरव महाकाल ने ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के लिए धमकी भरी चिट्ठी दी थी। या फिर धमकी पत्र से कोई संबंध है। धमकी पत्र में जीबी, एलबी का भी जिक्र है, जो पुलिस को लगता है कि कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार का संदर्भ है, जो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। गोल्डी बराड़ को एलबी कहा जाता है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसका उल्लेख नहीं किया है।

'मूसेवाला, जैसा हाल कर देंगे...'
बीती रात रविवार को सुबह की सैर के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा पत्र रखा। जिसमें लिखा था, ''सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे...।''. सलमान खान को धमकी भरे पत्र के संबंध में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई दिल्ली आई है।

शार्पशूटर महाकाल अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ आया था पंजाब
शार्पशूटर सौरव महाकाल को पुणे ग्रामीण पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए महाकाल ने अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और गैंग गनमैन संतोष जाधव के साथ पंजाब की यात्रा की। इस मामले में पुलिस ने आठ शार्पशूटरों की पहचान की है। पहचाने गए आठ शार्पशूटरों में महाकाल और संतोष जाधव शामिल है। महाकाल के पुणे और अहमदनगर जिले की सीमा पर स्थित मनेर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस सक्रिय हो गई थी।

पूणे में कई मामले महाकाल के खिलाफ दर्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने महाकाल को 20 जून तक के लिए कस्टडी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे ग्रामीण थाने में महाकाल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ओंकार उर्फ रानिया बांखेले की हत्या के आरोप में महाकाल के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है। लेकिन सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुणे पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दिखाया है। इसी तरह रानिया की हत्या में महाकाल के साथ शार्पशूटर संतोष जाधव भी था। ओंकार हत्याकांड में महाकाल के खिलाफ 302 120 बी 34 आर्म्स एक्ट 3, 25 27 और मकोका की धारा 3 (1) 3 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications