ममता बनर्जी नंदीग्राम से खुद क्यों नहीं लड़ रहीं चुनाव? कौन हैं संचिता प्रधान डे, जिनको TMC ने दिया टिकट

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवार के नाम पर से पर्दा उठा दिया है। पार्टी ने इस हाई-प्रोफाइल सीट से संचिता प्रधान डे को मैदान में उतारा है। इस एक फैसले ने साफ कर दिया है कि 15 साल में पहली बार ममता बनर्जी विधानसभा का हिस्सा नहीं होंगी। नंदीग्राम का नाम आते ही ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच 2021 की टक्कर याद आती है। वहीं TMC ने रेजीनगर सीट से रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है।

पहले माना जा रहा था कि ममता बनर्जी खुद यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनौती भी दी थी कि अगर ममता मैदान में उतरती हैं, तो वे अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेंगे। अब बागी गुट भी एक-दो दिन में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पार्टी ने संचिता प्रधान डे पर भरोसा क्यों जताया और ममता बनर्जी खुद मैदान में क्यों नहीं उतरीं।

Sanchita Pradhan Dey

इस फैसले का असर सिर्फ एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है। इसका सीधा संबंध ममता बनर्जी की विधानसभा सदस्यता और बंगाल की मौजूदा राजनीति से भी है।

कौन हैं संचिता प्रधान डे? (Who is Sanchita Pradhan Dey)

संचिता प्रधान डे का नाम नंदीग्राम की राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा नहीं रहा है। यही वजह है कि उनके टिकट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके राजनीतिक सफर की जानकारी काफी सीमित है।

बताया जाता है कि संचिता प्रधान डे ने 2023 में पंचायत चुनाव लड़ा था। उन्होंने नंदीग्राम-2 से पंचायत समिति का चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार मिली थी। इसके बावजूद अब टीएमसी ने उन्हें विधानसभा उपचुनाव जैसी हाई प्रोफाइल लड़ाई के लिए मैदान में उतारा है।

यह फैसला अपने आप में ममता बनर्जी की रणनीति का संकेत देता है। पार्टी ने किसी बड़े चेहरे के बजाय ऐसे नाम पर दांव लगाया है, जिसके जरिए स्थानीय संगठन और पार्टी नेतृत्व दोनों को साधने की कोशिश दिखती है।

संचिता प्रधान डे से पहले अखिल गिरी का नाम था तय, फिर क्या हुआ?

संचिता प्रधान डे के नाम के ऐलान से पहले अखिल गिरी को लेकर भी काफी चर्चा थी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में टीएमसी के एक नेता के हवाले से दावा किया गया कि ममता बनर्जी ने अखिल गिरी से फोन पर बातचीत की थी। उन्हे 12 सितंबर को कालीघाट स्थित ममता के आवास पर मिलने के लिए भी बुलाया गया था।

इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि गिरी को नंदीग्राम से उतारा जा सकता है। अखिल गिरी ने बताया था कि ममता बनर्जी ने उनसे उपचुनाव को लेकर उनकी राय पूछी थी। उन्होंने अपनी जानकारी और राय व्हाट्सऐप के जरिए पार्टी तक पहुंचाई थी।

अखिल गिरी ने तब कहा था, "मैं पार्टी का वफादार कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ताकत से निभाऊंगा। अंतिम फैसला ममता बनर्जी को ही करना है।"

लेकिन आखिर में टिकट संचिता प्रधान डे को मिला। यानी आखिरी समय तक चल रही अटकलों का जवाब पार्टी ने बिल्कुल अलग नाम देकर दिया।

नंदीग्राम ही क्यों बना TMC के लिए इतना बड़ा टेस्ट?

नंदीग्राम सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं है। यह ममता बनर्जी की राजनीतिक कहानी का अहम हिस्सा रहा है। 2007 का नंदीग्राम आंदोलन पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा मोड़ लेकर आया था। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन में ममता बनर्जी प्रमुख चेहरा बनकर सामने आई थीं। इसके चार साल बाद 2011 में टीएमसी ने बंगाल की सत्ता हासिल की। उस चुनाव ने राज्य में तीन दशक से ज्यादा लंबे वाम शासन का अंत कर दिया। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं और तब से बंगाल की राजनीति में उनका दबदबा बना रहा।

हालांकि अब राजनीतिक तस्वीर बदल चुकी है। पहली बार टीएमसी सत्ता से बाहर है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य सरकार चला रही है। ऐसे समय में नंदीग्राम का उपचुनाव पार्टी के लिए सिर्फ सीट बचाने की लड़ाई नहीं है। यह संगठन और ममता की राजनीतिक पकड़ की भी परीक्षा है।

15 साल बाद विधानसभा से बाहर होंगी ममता?

ममता बनर्जी 2011 से लगातार बंगाल विधानसभा की राजनीति का हिस्सा रही हैं। वह सत्ता में रहते हुए विधानसभा के भीतर सरकार का नेतृत्व करती रही हैं। अब नंदीग्राम उपचुनाव से उन्होंने दूरी बना ली है। इसका सीधा मतलब यह है कि करीब 15 साल बाद ममता बनर्जी विधानसभा की सदस्य नहीं रहेंगी।

2021 में ममता ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था। उन्हें शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल कर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। 2011 में भी उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में एंट्री की थी।

यही आंकड़ा अब बागी टीएमसी गुट के हमले का आधार बन रहा है। ऋतब्रत बनर्जी गुट का दावा है कि ममता बनर्जी ने सीधे चुनाव में जीत हासिल नहीं की और मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने के लिए उपचुनाव का सहारा लिया।

इसी गुट ने यह चुनौती भी दी थी कि अगर ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो उनकी तरफ से उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। अब ममता ने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि बागी गुट किस नाम का ऐलान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+