Rohan Parekh कौन है? PM मोदी के कार्यक्रम में फर्जी PMO अफसर बनकर क्यों घुसा? एक गनमैन संग हिरासत में

Fake PMO Officer Detained: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक ने कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया और फर्जी सरकारी पहचान पत्र के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश की। उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति के पास से बंदूक भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 सितंबर की है। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

आपको बता दें कि, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी आज शाम करीब 5.45 बजे GFF 2026 का उद्घाटन करेंगे।

who-is-rohan-parekh-fake-pmo-officer

कौन है Rohan Parekh?

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में 24 वर्षीय रोहन पारेख शामिल है। आरोप है कि उसने खुद को PMO का अधिकारी बताने के लिए एक संदिग्ध सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। सुरक्षा जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को उसके पहचान पत्र पर शक हुआ। जांच में दस्तावेज कथित तौर पर फर्जी पाया गया। इसके बाद पारेख और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कथित फर्जी पहचान क्यों बनाई और इसके पीछे उसका मकसद क्या था?

साथ में था 'गनमैन', बंदूक बरामद

पुलिस के अनुसार, पारेख के साथ मौजूद व्यक्ति खुद को उसका बॉडीगार्ड बता रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि हथियार का लाइसेंस वैध पाया गया है। हालांकि, इसके बावजूद हथियार के साथ कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश और फर्जी सरकारी पहचान के इस्तेमाल की जांच की जा रही है।

दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

फर्जी पहचान पत्र मिलने के बाद पुलिस ने रोहन पारेख और उसके साथ मौजूद कथित बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ BKC पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सरकारी कर्मचारी होने का कथित तौर पर झूठा दावा करने, हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करने समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

आखिर PM मोदी के कार्यक्रम में क्यों घुसना चाहता था?

मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोहन पारेख ने कथित तौर पर खुद को PMO अधिकारी बताकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश क्यों की? पुलिस और क्राइम ब्रांच इस सवाल का जवाब तलाश रही हैं। जांच एजेंसियां फर्जी पहचान पत्र के स्रोत, आरोपियों के संपर्कों और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के उनके उद्देश्य की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल आरोपियों के मकसद को लेकर पुलिस की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+