Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं रेशमा केवलरमानी और क्‍या करती हैं? टाइम मैगजीन की टॉप 100 सूची में शामिल एकमात्र भारतीय

Who is Reshma Kevalaramani: टाइम मैगजीन ने 2025 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट जारी की है। इस प्रतिष्ठित लिस्‍ट में भारतीय मूल की एक मात्र महिला ने अपनी जगह बनाई है।

टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में टॉप 100 में जगह बनाने वाले भारतीय मूल की इस महिला का नाम रेशमा केवलरमानी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रेशमा केवलरमानी और वो क्‍या करती हैं?

Who is Reshma Kewalramani

कौन हैं रेशमा केवलरमानी?

टाइम मैगजीन की 2025 की 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की लिस्‍ट में शामिल हुई इकलौती भारतीय रेशमा केवलरमानी अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं।

रेशमा केवलरमानी ने पढ़ाई और करियर

मुंबई में जन्‍मीं रेशमा केवलरमानी 11 साल की उम्र में संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई थीं। उन्‍होंने बोस्टन विश्वविद्यालय में मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है। 1998 में बोस्टन यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट/मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम की पूरा किया इसके बाद मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में इन्‍होंने फेलोशिप की। इसके बाद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में जनरल मैनेजमेंट में महारत हासिल की। ​​

रेशमा केवलरमानी की उपलब्धियां

वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स में रेशमा ने 2018 में चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम शुरू किया जिसके बाद 2020 में उन्हें सीईओ नियुक्त किया गया। केवलरमानी के नेतृत्व में, वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स ने सिकल सेल रोग के उपचार के उद्देश्य से CRISPR-आधारित थेरेपी को FDA की पहली मंजूरी के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। वर्तमान समय में रेश्‍मा वर्टेक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। भारतीय मूल की रेश्मा के नेतृत्व में कंपनी ने सफलता हासिल की है।

टाइम मैगजीन की टॉप 100 लिस्‍ट में शामिल हैं ये भी नाम

रोलेक्स के सहयोग से तैयार की गई 2025 की टाइम 100 लिस्‍ट में विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं, दूरदर्शी लोगों और अग्रदूतों का नाम शामिल है इसमें 32 विभिन्न देशों के राजनीतिक हस्तियां, खेल सितारे, तकनीकी दिग्गज और सांस्कृतिक लोग शामिल हैं। इनमें ट्रम्प प्रशासन के छह सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा लिस्‍ट में 16 सीईओ शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प इस साल सबसे ज़्यादा सातवीं बार शामिल हुए हैं, उनके साथ एलन मस्क, सेरेना विलियम्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे अन्य बार-बार सम्मानित होने वाले लोग भी शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+