कौन हैं राजीव चंद्रशेखर? पिता कांग्रेस नेता के रहे ट्रेनर, अब हर मोर्चे पर बन रहे 'मोदी सरकार के सेनापति'

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के केंद्र सरकार पर ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के आरोपों को लेकर राजीव चंद्रशेखर मोदी सरकार के सेनापति बनकर उभरे हैं। उन्होंने जैक डॉर्सी के दावों को झूठा बताया है।

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने की कई सिफारिशें की गईं। इनमें ज्यादातर पत्रकार शामिल रहे। जिन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की। वहीं, डॉर्सी के दावे को विपक्षी दलों ने आड़ बनाकर बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। ऐसे में हर मोर्चे पर मोदी सरकार के बचाव में सेनापति बनकर राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) जुबानी जंग में उतर आए।

राजीव चंद्रशेखर ने सभी दावों को झूठा करार दिया। साथ ही डॉर्सी पर भारत के कानून का लगातार उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह कोई पहली बार नहीं है कि राजीव चंद्रशेखर अचानक ही मोदी सरकार के सेनापति बन गए हों। आइए जानते हैं कौन है ये राजीव चंद्रशेखर?

Rajeev Chandrasekhar

कौन हैं राजीव चंद्रशेखर?

गुजरात के अहमदाबाद में 31 मई 1964 को मलयाली परिवार जन्मे राजीव चंद्रशेखर वर्तमान में मोदी सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। इससे पहले वह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। वह केरल से बीजेपी के चौथे केंद्रीय मंत्री भी हैं। जुलाई 2021 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद दूसरे मोदी मंत्रालय में चंद्रशेखर राज्य मंत्री बने। जुपिटर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड के संस्थापक और सलाहकार भी हैं। संसद में 2जी घोटाले जैसे भ्रष्टाचार को उठाने वाले पहले व्यक्ति थे और शासन से संबंधित मुद्दों पर मुखर सांसद हैं।

i486 माइक्रोप्रोसेसर भी कर चुके हैं डिजाइन

राजीव चंद्रशेखर ने मणिपाल इंस्टीट्यूट पर टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढाई की है। साल 1988 में इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की। इसी दौरान राजीव को इंटेल के साथ काम करने का मौका मिला। 1989 में i486(इंटेल 486) माइक्रोप्रोसेसर डिजाइन किया। साल 1991 तक इंटेल में आर्किटेक्चर टीम के सदस्य रहे।

सैनिक का रगों में खून, राजनीति से गहरा नाता

राजीव के पिता एमके चंद्रशेखर भारतीय वायु सेना के एक एयर कमोडोर रहे हैं। एमके चंद्रशेखर, राजस्थान की सियासत में कांग्रेस नेता राजेश्वर प्रसाद बिधूरी उर्फ राजेश पायलट के ट्रेनर थे। इस वजह से बचपन से ही राजनीतिक हवाओं के बीच पले-बढें। राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस के नेता हैं।

बीपीएल ग्रुप के फाउंडर की बेटी से शादी, दो बच्चे

राजीव चंद्रशेखर ने साल 1991 में भारत लौटने के बाद राजीव ने बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टीपीजी नांबियार की बेटी से शादी की। 1994 में उन्होंने बीपीएल मोबाइल की स्थापना की। वर्तमान में राजीव की पत्नी, उनके दो बच्चे एक बेटा वेद और एक बेटी देविका बैंगलोर में रहते हैं। वहीं, पिता एमके चंद्रशेखर और मां आनंदवल्ली भी बैंगलोर में ही रहते हैं। राजीव का पैतृक घर केरल के त्रिशूर जिले में देसमंगलम के पास कोंडयूर में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+