CISF new chief: कौन हैं प्रवीर रंजन? संभाला सीआईएसएफ महानिदेशक का पद, प्रवीण कुमार ITBP चीफ नियुक्त
CISF new chief: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को मंगलवार को नए प्रमुख मिल गए। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण रंजन और प्रवीण कुमार ने इन अर्धसैनिक बलों की कमान संभाली। यह बदलाव उच्च अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद हुआ है।
एजीएमयूटी कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण रंजन ने सीआईएसएफ के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आर.एस. भट्टी का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हुए हैं। अपनी नई नियुक्ति से पहले, रंजन सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में संवेदनशील हवाईअड्डा सुरक्षा प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे।

वहीं, पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार ने आईटीबीपी के महानिदेशक का कार्यभार संभाला। उन्होंने राहुल रसगोत्रा की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद ग्रहण किया। आईटीबीपी भारत-चीन सीमा पर तैनात प्राथमिक सीमा रक्षक बल है।
इस नियुक्ति से पहले, कुमार खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत थे। अपने 32 साल के करियर में, उन्होंने पश्चिम बंगाल कैडर और खुफिया ब्यूरो दोनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications