कौन हैं प्रवीण सिन्हा, जिन्हें CBI चीफ का प्रभार मिला
Acting chief of CBI Praveen Sinha:सीबीआई के एडिश्नल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा (Aditional Director of CBI Praveen Sinha) ने गुरुवार को एजेंसी के ऐक्टिंग चीफ (Acting Chief) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें पूर्व सीबीआई डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला (Ex CBI Director Rishi Kumar Shukla)की जगह पर यह जिम्मेदारी मिली है, जो बुधवार को ही सेवा से रिटायर हुए हैं। प्रवीण सिन्हा का सीबीआई में लंबा कार्यकाल रहा है और वह ऐजेंसी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए, बड़े-बड़े मामले को सुलझाने और उजागर करने में शामिल रहे हैं। वो 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस (Gujarat Cadre IPS)अधिकारी हैं।
Recommended Video

प्रवीण सिन्हा को मिला सीबीआई चीफ का प्रभार
सीबीआई के ऐक्टिंग चीफ प्रवीण सिन्हा (Acting Chief of CBI Praveen Sinha) 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस (Gujarat Cadre IPS)अधिकारी हैं। इस वक्त वह सीबीआई के एडिश्नल डायरेक्ट के पद पर तैनात हैं। प्रवीण सिन्हा 2000 और 2021 के बीच दो दौर में केंद्रीय जांच एजेंसी में एसपी, डीआईजी, ज्वाइंट डायरेक्टर और अभी एडिश्नल डायरेक्टर जैसे अहम पदों का जिम्मा संभाल चुके हैं। ऋषि कुमार शुक्ला (Rishi Kumar Shukla) पिछले दो साल सीबीआई डायरेक्टर थे, जो बुधवार को रिटायर हुए हैं। सरकार ने शुक्ला की जगह अभी नया सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त नहीं किया है, इसलिए उन्होंने प्रवीण सिन्हा को चार्ज दिया है, जो उनके बाद एजेंसी के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। बता दें कि सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्त एक कमिटी करती है, जिसमें प्रधानमंत्री (Prime Minister), भारत के मुख्य न्यायधीश (CJI) और लोकसभा में विरोधी दल के नेता (leader of the opposition in lok sabha)शामिल होते हैं।

कई बड़े केस को सुलझा चुके हैं
प्रवीण सिन्हा को सीबीआई डायरेक्टर का प्रभार मिलने पर एजेंसी के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा है, 'वह राज्यों में एएसपी से लेकर एडिश्नल डीजी तक कई पदों और कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 1996 में एसीबी, अहमदाबाद में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। प्रवीण सिन्हा सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट से निर्देशित या निगरानी वाले कई घोटालों की जांच से भी जुड़े रहे हैं,जिनमें बैंकों में बड़ी धोखाधड़ी, वित्तीय अपराध और सीरियल बम धमाके आदि शामिल हैं। ' इनके अलावा वो कैट (CAT) और ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (AIPMT) में पेपर लीक को उजागर करने में भी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं।

एजेंसियों के सुधार कार्यक्रमों से भी जुड़े रहे हैं
प्रवीण सिन्हा को 15 वर्षों बाद सीबीआई के क्राइम मैनुअल (CBI Crime Manual) को संशोधित करने की भी जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इसके अलावा वो देश के भ्रष्टाचार विरोधी संगठन केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission ) में 2015-18 के बीच अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जोशी के मुताबिक प्रवीण सिन्हा ने सीबीआई के क्राइम मैनुअल को 2020 में ड्राफ्ट करने से पहले 2017 में केंद्रीय सतर्कता आयोग के विजिलेंस मैनुअल को भी ड्राफ्ट किया था। जोशी ने बताया है कि वो कई अभिनव और सुधार पहल में भी शामिल रहे हैं। सीवीसी (CVC) की ओर से बनाई गई कई रिफॉर्म कमिटी में वह बतौर सदस्य शामिल रह चुके हैं। इनके अलावा गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने क्रिमिनल लॉ में रिफॉर्म (reforms in criminal laws)के लिए जो कमिटी गठित की हुई है, वो उसके भी सदस्य हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications