Padma Lakshmi: जानिए कौन हैं पद्मा लक्ष्मी, जो बनीं केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील

पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनको बधाई दे रहे हैं। पद्मा लक्ष्मी ने केरल की बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में दाखिला लिया है।

Kerala first transgender lawyer Padma Lakshmi

Kerala first transgender lawyer Padma Lakshmi: सभी बाधाओं और समाज के बंधनों को तोड़ते हुए पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनकर इतिहास रच दिया है। पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। पद्मा लक्ष्मी ने केरल की बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता शामिल हुई हैं। पद्मा लक्ष्मी ने 1,529 कानून स्नातकों में से एक थीं।

19 मार्च को पद्मा लक्ष्मी को बार नामांकन प्रमाण पत्र सौंपा गया है। ये खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पद्मा लक्ष्मी की कहानी लाखों युवाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को प्रेरित करने वाली है।

कौन हैं केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील पद्मा लक्ष्मी

कौन हैं केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील पद्मा लक्ष्मी

पद्मा लक्ष्मी फिजिक्स ग्रेजुएट हैं। उनके पास भौतिकी में स्नातक की डिग्री भी है। भौतिकी की डिग्री लेने के बाद पद्मा लक्ष्मी एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एलएलबी के लिए दाखिला लिया था। उन्होंने हाल ही में इसे पूरा किया और लॉ की डिग्री ली। अब वह करेल की बार मेंबर हैं और वकील हैं। पद्मा लक्ष्मी का उद्देश्य न्यायिक सेवा परीक्षा को क्रैक करना है।

'पहला बनना हमेशा कठिन होता है...'

'पहला बनना हमेशा कठिन होता है...'

केरल की उद्योग मंत्री पी राजीव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर वकील पद्मा लक्ष्मी की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी। मंत्री राजीव ने मलयालम में एक पोस्ट करते हुए लिखा, ''पद्मा लक्ष्मी को बधाई जिन्होंने जीवन की सभी बाधाओं को पार किया और केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं। पहला बनना हमेशा कठिन होता है। लक्ष्य के रास्ते में कोई-न-कोई रुकावट आते रहती है। बाधाएं होंगी, लोगों की चुप्पी होगी, निराशा होगी। लेकिन पद्मा लक्ष्मी ने इन सब पर काबू पाकर कानूनी इतिहास में अपना नाम लिखा है।''

पद्मा लक्ष्मी का जीवन ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रेरित

पद्मा लक्ष्मी का जीवन ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रेरित

सोशल मीडिया पर पद्मा लक्ष्मी को लोग बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि पद्मा लक्ष्मी का जीवन ट्रांसजेंडर समुदाय के और लोगों को कानूनी पेशे में आने के लिए प्रेरित करेगा।

एक यूजर ने लिखा, पद्मा लक्ष्मी और केरल को बधाई। यह समाज के लिए सही है और साथ में हम इस दुनिया को एक खूबसूरत जगह बना सकते हैं।"

एक यूजर ने लिखा, "बधाई पद्मा लक्ष्मी, बधाई आपको इस उपलब्धि के लिए। आप कई अन्य लोगों की प्रेरणा हैं...समाज के खिलाफ जाकर अपने लिए स्टैंड लेना वास्तव में बहुत मुश्किल है। लेकिन आपने इसे अपने दृढ़ संकल्प से हासिल कर लिया। आपको और केरल सरकार को हार्दिक बधाई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+