कौन हैं नितिन गडकरी के बेटे? कहां से करते हैं कमाई, मंत्री पिता ने कर डाला बड़ा खुलासा
Who is Nitin Gadkari's sons: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल नीति को लेकर जारी विवाद के बीच अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नितिन गडकरी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, "मेरे दिमाग की कीमत हर महीने 200 करोड़ रुपये है। मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है और मैं कभी नीचे नहीं गिर सकता।"
नागपुर में एग्रीकोज वेलफेयर सोसाइटी के एक कार्यक्रम में गडकरी ने सवाल किया "आपको क्या लगता है कि ये सब मैं पैसे के लिए कर रहा हूं? मैं कोई दलाल नहीं हूं, ईमानदारी से कमाना जानता हूं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके सभी प्रयास किसानों के हित के लिए हैं और इनका कमाई से कोई सीधा संबंध नहीं है।

नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि कई नेता लोगों को लड़ाकर फायदा उठाते हैं, लेकिन वे ऐसे नेताओं में से नहीं हैं। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने अपने बेटे के बारे में बात की और खुलासा किया उनके बेटा कैसे करोड़ों की कमाई करते हैं। जानते हैं कौन हैं नितिन गडकरी के बेटे और क्या करते हैं बिजनेस?
नितिन गडकरी के बेटे कौन हैं? क्या करते हैं काम
नितिन गडकरी के दो बेटे हैं निखिल गडकरी और सारंग गडकरी। निखिल गडकरी की कंपनी का नाम Cian Agro Industries & Infrastructure Ltd है, और यह एथनॉल उत्पादन (ethanol production) करती है।
वहीं दूसरे बेटे सारंग गडकरी की कंपनी का नाम Manas Agro Industries & Infrastructure Ltd है। यह भी एथनॉल समेत कृषि‑उद्योग (agro‑industry) से सम्बंधित काम करती है।
कांग्रेस ने क्या लगाए हैं आरेाप?
दरअसल, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि Cian Agro का राजस्व जून 2024 में लगभग ₹18 करोड़ था, जो जून 2025 में अचानक बढ़कर लगभग ₹523 करोड़ हो गया। जबकि नितिन गडकरी ने 2018 में बयान दिया था कि उनके बेटों का व्यापार ₹1,100 करोड़ की टर्नओवर दर्ज कर चुका है।
गडकरी ने बताया उनका बेटा कैसे करता है कमाई?
गडकरी ने कार्यक्रम में दहाड़ते हुए कहा "मेरा भी घर-परिवार है, मैं कोई संत नहीं हूं।" विदर्भ में किसानों की आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा जब तक किसान समृद्ध नहीं हो जाते, मैं अपने प्रयास कम नहीं करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के बिजनेस के बारे में जानकारी दी!
- गडकरी के बेटे आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने हाल ही में ईरान से 800 कंटेनर सेब मंगाए और बदले में 100 कंटेनर केले भेजे।
- इसके अलावा, उन्होंने गोवा से सर्बिया को 300 कंटेनर मछलियां भी भेजी हैं।
- गडकरी ने आगे बताया कि उनके बेटे ने ऑस्ट्रेलिया में दूध उत्पादों की एक फैक्ट्री स्थापित की है और अब अबू धाबी व अन्य स्थानों पर भी कंटेनर भेजते हैं।
- उनका बेटा आईटीसी के साथ मिलकर 26 चावल मिलें भी चलाता है।
- गडकरी ने कहा, "मुझे पांच लाख टन चावल के आटे की जरूरत पड़ती है। इसलिए वह मिल चलाता है और मैं उससे आटा खरीद लेता हूं।"
हालांकि नितिन गडकरी इन उदाहरणों का उपयोग यह समझाने के लिए किया कि कैसे व्यापार में रुचि रखने वाले लोग कृषि क्षेत्र में अवसर पैदा कर सकते हैं।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications