BSF के नए डीजी नितिन अग्रवाल, IIT दिल्ली से बीटेक-एमटेक, टेनिस के हैं शौकीन, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

BSF DG Nitin Agarwal: नितिन अग्रवाल को बीएसएफ का नया डीजी नियुक्त किया गया है। पिछले पांच महीने से यह पद खाली पड़ा था, जिसके बाद आखिरकार नितिन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

BSF DG Nitin Agarwal: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को अपना नया चीफ मिल गया है। पंकज कुमार सिंह दिसंबर 2022 में बीएसफ के डीजी के पद से रिटायर हुए थे। पिछले पांच महीने से यह पद खाली पड़ा था। लेकिन रविवार की रात आखिरकार बीएसएफ के नए डीजी का ऐलान किया गया। नितिन अग्रवाल को बीएसएफ का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।

बीएसएफ की जिम्मेदारी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बात करें तो यह देश सर्वोच्च सिक्योरिटी फोर्स में से एक है, जोकि मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा 4096 किलोमीटर तक है।

Nitin Agarwal

बीएसएफ में 2.65 लाख कर्मचारी

बीएसएफ में 2.65 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अलग-अलग पद पर हैं। सीआरपीएफ डीजी सुजोय लाल थाओसेन अभी तक बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। पिछले 5 महीने से वह इस पद का कार्यभार संभाल रहे थे।

1989 बैच के केरल कैडर के आईपीएस

नितिन अग्रवाल की बात करें तो वह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, वह केरल कैडर से आते हैं। फिलहाल वह सीआरपीएफ के अडिशन डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑपरेसंश का कार्यभार संभाल रहे थे।

2014 में एडीजी के पद पर प्रमोट

उन्हें 2014 में एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया था, जिसके बाद वह आईटीबीपी में एडीजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। लिंकडिन प्रोफाइल के अनुसार नितिन अग्रवाल ने आईआईटी दिल्ली से 1983 में बीटेक किया था, 1987 में एमटेक किया था नितिन अग्रवाल को टेनिस खेलना पसंद है।

कई पदों पर किया काम

उन्होंने आईटीबीपी में बतौर आईजी ट्रेनिंग, सहस्त्र सीमा बल में आईजी, केरल में एडीजी पुलिस के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने रेलवे सिग्नल इंजीनियर के तौर पर बतौर असिस्टेंट इंजीनियर अपनी सेवाएं दीं।

कितनी सैलरी मिलेगी

नितिन अग्रवाल की सैलरी की बात करें तो वह लेवल-16 के अधिकारी हैं। ऐसे में नए नियमों के अनुसार उन्हें 7वें वेतन आयोग के तहत 205400 से लेकर 224400 के बीच सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें कई और सुविधाएं भी मिलेंगी, कई भत्ते भी मिलेंगे। उन्हें सरकारी गाड़ी, ट्रांसपोर्ट अलाउंस 15750 रुपए और डीए भी प्रतिमाह मिलेगा। साथ ही सरकारी बंगला और जरूरी सुरक्षा के इंतजाम भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+