कौन है JEE Advanced की महिला टॉपर Nayakanti Naga Bhavya Sree, जानिए क्या है रैंक और नंबर

JEE Advanced Result 2023 Nayakanti Naga Bhavya Sree Topper: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (गुवाहाटी) ने जेईई एडवांस्ड 2023 के टॉपर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल की महिला टॉपर IIT हैदराबाद जोन की नयकांती नागा भाव्या श्री हैं।

आईआईटी जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023

नयकांती नागा भाव्या श्री ने जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में देशभर में 56वीं रैंक हासिल की है। नयकांती ने 360 अंकों में से 298 नंबर हासिल किए हैं। नयकांती नागा भाव्या श्री हैदराबाद आईआईटी जोन की हैं।

इस साल हैदराबाद आईआईटी ने जेईई एडवांस्ड में सबसे बेहतर प्रर्दशन किया है। इस साल ऑल इंडिया टॉपर भी IIT हैदराबाद जोन के वविलाला चिदविलास रेड्डी हैं। रेड्डी को AIR 1 मिला। उन्होंने 360 में से 341 अंक हासिल किए हैं।

 Nayakanti Naga Bhavya Sree

इस साल 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवार हुए पास

जेईई एडवांस 2023 के लिए कुल 1,89,744 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,80,372 परीक्षा में उपस्थित हुए और 43,773 उम्मीदवार पास हुए हैं। यानी इस साल पास कुल उम्मीदवारों में 36264 पुरुष उम्मीदवार और 7509 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने IIT JEE परीक्षा पास की है।

इस साल सबसे ज्यादा IIT हैदराबाद जोन से कुल 10432 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। वहीं दूसरे नंबर IIT दिल्ली जोन से 9290 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

कब है JoSAA काउंसलिंग राउंड?

जिन उम्मीदवारों ने IIT JEE परीक्षा पास की है, वे JoSAA काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित हो सकते हैं। JoSAA राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 19 जून 2023 से शुरू होगा। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2023 तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+