Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं वो शख्स, जिसने चंद दिनों में कमाए 2 लाख करोड़ रुपये! पीछे छोड़ दिया था अंबानी-अडानी को भी

Success Story in Hindi: दुनिया भर में अरबपति अपना बिजनेस तेजी से फैला रहे हैं। उनकी कमाई हर दिन अरबों डॉलर में होती है। आज हम इस लेख में जिस अरबपति के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन्होंने कुछ ही दिनों में 2 लाख करोड़ रुपये यानी 28 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाई है।

अगर आपको लगता है ये शख्स अरबपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी या फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। आइए जानें कौन हैं वो शख्स, जिन्होंने बिजनेस की दुनिया में अपना नाम तेजी से आगे बढ़ाया है?

Mark Zuckerberg

हम जिस शख्स की बात क रहे हैं वो हैं, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)। जी हां, मार्क जुकरबर्ग ने पिछले कुछ दिनों में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

39 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग अब माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से भी ज्यादा अमीर हैं। मेटा द्वारा चौथी तिमाही की आय जारी करने के बाद जुकरबर्ग की संपत्ति में बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद कंपनी के स्टॉक में 22 फीसदी का उछाल देखा गया।

Mark Zuckerberg Net Worth: जानिए कितनी है मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति

  • फोर्ब्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की इस वक्त कुल संपत्ति 161.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1343380 करोड़ रुपये) है।
  • मार्क जुकरबर्ग वह दुनिया के रियल टाइम अरबपतियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसकी तुलना में बिल गेट्स 123.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं।
  • मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा मार्च में अपना पहला प्रोफिट देगी तो जुकरबर्ग को लगभग 174 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद भी मिलेंगे।

  • मार्क जुकरबर्ग के पास कंपनी का 13 प्रतिशत शेयर है। 6 फरवरी तक कंपनी की कीमत 1.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।
  • अगर मेटा अपना 50 प्रतिशत त्रैमासिक लाभांश बनाए रखता है तो जुकरबर्ग सालाना 690 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाएंगे।
  • जनवरी 2019 में जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया में लेक ताहो पर 59 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वाटरफ्रंट संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने 2004 में 19 साल की उम्र में हार्वर्ड में फेसबुक की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+