Mahua Moitra: 'यह बीजेपी के अंत की शुरुआत', सांसदी रद्द होने के बाद भाजपा पर भड़की महुआ मोइत्रा
Mahua Moitra News: कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की गई थी। जिसके बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किया गया।
वहीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा को टीएमसी सांसद के रूप में निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर से वॉकआउट कर गए।

इसके बाद संसद से बाहर आने पर उन्होंने अपने निष्कासित होने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है। यह आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है।
'मोदी सरकार ने सोचा कि मुझे...'
अपनी लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, "अगर इस मोदी सरकार ने सोचा कि मुझे चुप कराकर वे अडानी मुद्दे को खत्म कर देंगे, मैं आपको यह बता दूं कि इस कंगारू कोर्ट ने पूरे भारत को केवल यह दिखाया है कि आपने जो जल्दबाजी और उचित प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है।"
Recommended Video
टीएमसी नेता ने कहा कि यह दर्शाता है कि अडानी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है, और आप एक महिला सांसद को समर्पण करने से रोकने के लिए उसे किस हद तक परेशान करेंगे।
विपक्षी सांसदों का बयान
लोकसभा सदस्य के रूप में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर BSP सांसद दानिश अली ने कहा कि मैंने यह पोस्टर इसलिए लगाया है क्योंकि समिति ने अपनी सिफारिश में मेरा भी उल्लेख किया है, क्योंकि मैं उन्हें (महुआ मोइत्रा) न्याय दिलाना चाहता हूं।
वहीं निष्कासन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह आधारहीन तथ्यों के आधार पर और बदले की भावना से किया गया है।"
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जिन्होंने आरोप लगाया वे दुबई में बैठे हैं। उन्होंने बयान दे दिया और उसके आधार पर आपने निर्णय ले लिया। ये कहीं ना कहीं न्याय के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के खिलाफ गया है। उम्मीद करती हूं आने वाले समय में जब वे TMC से चुनाव लड़ेंगी और भारी बहुमत से जीतकर आएंगी।"












Click it and Unblock the Notifications