आखिर कौन हैं बिस्किट को 'विष की किट' बताने वाले महाराज अनिरुद्धाचार्य? खूब वायरल होते हैं Videos
Maharaj Aniruddhacharya: हमारे देश में धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं को सुनने के लिए लोग बेताब रहते हैं। कई कथावाचक और गुरु ऐसे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से बिल्कुल भी कम नहीं है। इसी कड़ी में एक नाम महाराज अनिरुद्धाचार्य का भी आता है।
अनिरुद्धाचार्य महाराज को सुनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। उनका पूरा नाम डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य महाराज हैं। इनके सोशल मीडिया पर वीडियोज जमकर वायरल होते हैं।

महाराज ने बिस्किट को बताया 'विष की किट'
सोशल मीडिया खंगालें तो आपको अनिरुद्धाचार्य के कई सारे वीडियोज मिल जाएंगे। मगर हाल ही में उनका एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिस्किट को विष की किट बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके बारे में जानने को बेताब हैं। वैसे तो वे कथावाचक हैं मगर क्लिप वायरल होने के बाद लोग गुरुजी को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
कौन हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज?
बताते चलें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज का जन्म 27 सितंबर साल 1989 को मध्य प्रदेश के जबलपुर से 9 किलोमीटर दूर रेवझ गांव की एक ब्राह्मण फैमिली में हुआ था। ये जानकारी उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दी गई है। बचपन से ही वे गांव के श्री राधाकृष्ण मंदिर पर जाकर ठाकुर जी की सेवा में लगे रहते थे। साथ ही वे गायों की भी सेवा में लीन रहे हैं।
बहुत कम उम्र में सीखा शास्त्र
बचपन से ही आध्यात्म में लीन रहे अनिरुद्धाचार्य महाराज रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ किया करते थे और गीता पाठ भी करते थे। इससे धार्मिक ग्रंथों में उनकी रुचि बढ़ती ही चली गई। बता दें कि इसके बाद वे वेद पुराणों और शास्त्रों की पढ़ाई करने के लिए वृंदावन चले गए।
बहुत छोटी सी उम्र से ही उन्होंने कथावाचक के तौर पर लोगों को कथा सुनानी शुरू कर दी। राजस्थान में पहली बार उन्होंने कथावाचन शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications