कौन हैं यूसुफ अली, जिनके लखनऊ के 'लुलु मॉल' का उद्घाटन खुद CM योगी आदित्यनाथ ने किया
कौन हैं यूसुफ अली, जिनके लखनऊ के 'लुलु मॉल' का उद्घाटन खुद CM योगी आदित्यनाथ ने किया
लखनऊ, 14 जुलाई: लखनऊ का लुलु मॉल (Lulu Mall) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसके तीन अहम कारण हैं, पहला, लखनऊ का लुलु मॉल उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मॉल है। दूसरा इस मॉल का उद्घाटन करने खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गए थे। तीसरा कारण लोगों के मन में इस मॉल के मालिक को लेकर है। इस मॉल के मालिक देश और दुनिया के बड़े कारोबारी एम.ए. युसुफ अली हैं। युसुफ अली के बुलाने पर ही सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर इस मॉल का उद्घाटन करने गए थे। पहले दिन ही इस मॉल को देखने लाखों लोग गए थे। सीएम योगी और बिजनेसमैन युसुफ अली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानिए कौन हैं यूसुफ अली, जिनकी पूरे यूपी में हो रही है चर्चा।
Recommended Video

कौन हैं एम.ए. युसुफ अली?
एम.ए. युसुफ अली का पूरा नाम, युसुफ अली मुसलीम वेटिल अब्दुल कादर है, लेकिन ये युसुफ अली के नाम से मशहूर हैं। युसुफ अली संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय व्यवसायी और अरबपति हैं। युसुफ अली केरल के मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं। युसुफ अली लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। युसुफ अली के दुनियाभर में लुलु हाइपरमार्केट के चेन हैं और लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल भी है।

UAE में भारतीयों को देते हैं सबसे अधिक रोजगार
बता दें कि युसुफ अली का वार्षिक आया US$7.4 बिलियन है, वह लुलु ग्रुप इंटरनेशनल में यूएई में सबसे बड़ी संख्याओं में भारतीयों को रोजगार देते हैं। फोर्ब्स मिडिल ईस्ट के मुताबिक युसुफ अली अरब वर्ल्ड 2018 में टॉप 100 भारतीय बिजनेस मालिकों में नंबर 1 पर थे। 2006 में युसुफ अली ने अपने मूल निवास स्थान केरल के केरल त्रिशूर में लुलु कन्वेंशन सेंटर नामक एक कन्वेंशन सेंटर होटल शुरू करके, भारत में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी।

कैसे शुरू हुआ युसुफ अली का कोरोबार?
2006 में होटल शुरू करने के बाद उन्होने अपने चाचा का रिटेल का बिजनेस संभालने। 2013 में उन्होंने त्रिशूर स्थित कैथोलिक सीरियन बैंक (CSB) के 4.99% और त्रिशूर स्थित धनलक्ष्मी बैंक के 4.99% शेयरों को खरीदा। वहीं इसी साल उन्होंने अलुवा स्थित फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.47% कर दी। 2014 में युसुफ अली ने साउथ इंडियन बैंक, त्रिशूर स्थित एक अन्य बैंक की 2% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया और कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उनकी 9.37% हिस्सेदारी भी ली। 2016 में युसुफ अली ने लंदन में स्कॉटलैंड यार्ड बिल्डिंग खरीदी।
इसके साथ ही उन्होंने यूके स्थित ट्रेडिंग फर्म, ईस्ट इंडिया कंपनी में 10% हिस्सेदारी खरीदी, इसके साथ ही कुल मिलाकर लगभग $85 मिलियन में इसकी बढ़िया खाद्य सहायक कंपनी में 40% हिस्सेदारी खरीदी। इस वक्त तक अली अबू धाबी में थे।

दुनियाभर के अमीर बिजनेसमैन में शामिल हैं युसुफ अली
युसुफ अली 2021 की फोर्ब्स मैग्जीन के रिकॉर्ड के मुताबिक दुनियाभर के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में 38वें स्थान पर थे। युसुफ अली का बोलघट्टी द्वीप पर लुलु बोलगट्टी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर है, जो दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सम्मेलन केंद्रों में से एक है। उसके साथ ही उसी परिसर में तीसरा सबसे बड़ा ग्रैंड हयात ब्रांडेड होटल इन्ही का है।

जानिए भारत में कहां-कहां है लुलु मॉल
2019 में युसुफ अली ने केरल केथ्रिप्रयर, त्रिशूर, वाई मॉल में भारत में अपना दूसरा शॉपिंग मॉल शुरू किया। अक्टूबर 2021 में, उन्होंने भारत में अपना तीसरा शॉपिंग मॉल, ग्लोबल मॉल, राजाजी नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरू किया। दिसंबर 2021 में, लुलु समूह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत में अपना चौथा मॉल खोला। वहीं 11 जुलाई 2022 में युसुफ अली ने भारत में लखनऊ में अपना पांचवां लुलु मॉल खोला।

केरल के मुस्लिम परिवार से हैं युसुफ अली
केरल के मुस्लिम परिवार युसुफ अली संबंध रखते हैं। यूसुफ अली का जन्म 15 नवंबर 1955 को केरल के त्रिशूर जिले के नट्टिका में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में करनचिरा में की है। उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा भी है। अपनी पढ़ाई के बाद, उन्होंने 1973 में वह भारत छोड़कर अबू धाबी चले गए थे। यहां उनके चाचा लुलु ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और संस्थापक के तौर पर एम के अब्दुल्ला काम कर रहे थे।

जानिए युसुफ अली के परिवार के बारे में?
युसुफ अली शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं, वो सभी संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी में रहते हैं। युसुफ अली की बड़ी बेटी बीना की शादी अरबपति व्यवसायी शमशीर वायलिल से हुई है। वहीं उनकी दूसरी बेटी शफीना की शादी अदीब अहमद से हुई है जो लुलु इंटरनेशनल एक्सचेंज और ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट डिवीजन ट्वेंटी 14 होल्डिंग्स चलाते हैं। 11 अप्रैल 2021 को युसूफ अली और उनकी पत्नी का हेलीकॉप्टर हादसा हो गया था, हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications