KPCC के सतीश जारकीहोली कौन हैं, जो शमशान से शुरू कर रहे अपना कर्नाटक चुनाव अभियान
KPCC के सतीश जारकीहोली ने शमशान घाट से अपना चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की बिगुल बजते ही उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए गर्मी में खूब पसीना बहार रहे हैं। जनता को वोट हासिल करके के लिए नेता घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं और लोगों से लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जाराकीहोली ने शमशान घाट से अपना चुनाव अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कौन हैं सतीश जाराकोहोली?
शमशान घाट से करेंगे चुनाव अभियान की शुरूआत
बता दें केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली शमशान घाट के लिए खरीदे गए दो वाहनों की पूजा करके अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है। ये बात उन्होंने यह तब कही जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अशुभ राहु काल के दौरान अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे?
बोले राहु काल में ही करेंगे अपना नामांकन
इसका सवाल का जवाब देते हुए ही सतीश जारकीहोली ने रविवार को कहा था हर दिन एक राहु काल है। यदि 13 से 20 अप्रैल के बीच राहु काल है, तो मैं निश्चित रूप से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। यह सिर्फ एक भ्रम है। लोगों का एक वर्ग मुझ पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाता है। कौन कहता है कि इसे अपनाना गलत है।
मैं पिछले तीन दशक से ऐसा ही कर रहा
यमकानामाराडी विधायक सतीश जारकीहोली ने कहा मैं राहु काल के दौरान एक नई यात्रा पर या एक कब्रिस्तान में पूजा करके करता हूं। उनहोंने कहा मैं पिछले तीन दशकों से ऐसा कर रहा हूं। बासवन्ना, बुद्ध और अंबेडकर ने यह रास्ता दिखाया है, ने कहा। एक सवाल के जवाब में जारकीहोली ने कहा कि बेलगावी जिले की 12 में से 10 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी।
हिंदू को लेकर सतीश ने दिया था ये बयान
कुछ समय पहले सतीश हिंदू पर दिए गए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आए थे। तभी से उनकी छवि हिंदू विरोधी नेता की बनी। उन्होने कहा था हिंदू शब्द कहां से आया? यह हमारा शब्द नहीं है, बल्कि फारसीसे उत्पन्न हुआ है, जो पहले इराक, ईरान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान में फैल चुका था। यह क्षेत्र भारत से कैसे जुड़ा है और 'हिंदू' शब्द आपका शब्द कैसे बन गया? उन्होंने कहा था व्हाट्सऐप, विकीपीडिया पर चेक करें...यह शब्द आपका नहीं है। इसका अर्थ जानेंगे तो लज्जित होंगे। इसका अर्थ बहुत ही गंदा है। हम पर हिंदू शब्द थोपा जा रहा है।
सतीश जारकीहोली का राजनीतिक करियर
1 जून 1962 में जन्में जारकीहोली बेलगावी के एक कांग्रेस पार्टी के जन नेता है। इन्होंने 22 दिसंबर 2018 से 23 जुलाई 2019 तक कर्नाटक सरकार के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री भी रहे। वह वर्तमान में कर्नाटक विधान सभा के सदस्य हैं और 2008 से येमाकनमर्डी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट में वन और पर्यावरण मंत्री थे। वह लघु उद्योग के पूर्व मंत्री हैं और सिद्धारमैया कैबिनेट में उत्पाद शुल्क मंत्री भी थे।












Click it and Unblock the Notifications