JEE Advanced Result 2023: हैदराबाद जोन के Vavilala Chidvilas Reddy ने किया टॉप, जानिए कितने मिले नंबर

JEE Advanced Result 2023 Vavilala Chidvilas Reddy Topped: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने 18 जून को जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। हैदराबाद जोन के वविलाला चिदविलास रेड्डी (VC Reddy) ने जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप किया है।

जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in देख सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023 Vavilala Chidvilas Reddy Topped

कौन हैं VC Reddy, जिन्होंने JEE Advanced में किया टॉप

हैदराबाद आईआईटी जोन के वविलाला चिदविलास रेड्डी IIT JEE में AIR 1 रैंक पर हैं। जेईई एडवांस के टॉपर वविलाला चिदविलास रेड्डी को कुल 360 में से 341 नंबर मिले हैं।

तेलंगाना टुडे से बात करते हुए टॉपर वविलाला चिदविलास रेड्डी ने कहा कि वह आईआईटी-बॉम्बे में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए अप्लाई करेंगे।

JEE Advanced Result 2023 Vavilala Chidvilas Reddy Topped

इस बार हैदराबाद आईआईटी जोन का रिजल्ट सबसे बेहतर हुआ है। IIT हैदराबाद से सबसे ज्यादा 174 छात्र पास हुए हैं। वहीं दिल्ली आईआईटी से 120 छात्र, बंबई आईआईटी से 100 छात्र, रुड़की आईआईटी से 46 छात्र, खड़गपुर आईआईटी से 37 छात्र, कानपुर आईआईटी से 16 विद्यार्थी और गुवाहाटी आईआईटी से 4 विद्यार्थी पास हुए हैं।

43 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए कुल 180372 उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 139727 पुरुष उम्मीदवार और 40645 महिला उम्मीदवार थीं। हालांकि 180372 उम्मीदवार में से इस वर्ष कुल 43773 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा पास की है। जिसमें से 36264 पुरुष उम्मीदवारों और 7509 महिला उम्मीदवारों हैं।

इस साल कुल 180372 उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 पेपर 1 और पेपर 2 में शामिल हुए हैं, जिनमें से 139727 पुरुष उम्मीदवार और 40645 महिला उम्मीदवार हैं। इस साल ज्यादातर उम्मीदवारों ने हैदराबाद जोन से क्वालीफाई किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+