Jatin Rao: कौन हैं 17 साल के जतिन राव? जो ट्रेडिंग के साथ टिप्स देकर कमा रहे लाखों
Who is Youtuber Jatin Rao: युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों के अंदर आज के वक्त में शेयर बाजार को लेकर तेजी से रुझान बढ़ा रहा है। भारी संख्या में लोग किसी ना किसी जरिए से शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं, फिर वह चाहे एसआईपी हो या इंट्रा डे ट्रेडिंग।
लेकिन आज के दौर कुछ ऐसे भी युवा हैं, जो अपना रास्ता खुद तैयार करते हैं, जिनमें से एक महज 17 साल के जतिन राव भी हैं। हरियाणा के एक छोटे से गांव से आना वाले लड़के ने भारतीय ट्रेडिंग सर्किल में धूम मचा रखी है। जिसकी कमाई सुनकर अच्छे-अच्छों के कान खड़े हो जाएंगे।

मिला फंडामेंटल ट्रेडर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड
जतिन ने इतनी कम उम्र में बेहद सफलता हासिल की है। हाल ही में जतिन राव को फंडामेंटल ट्रेडर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। जतिन राव ने शेयर ट्रेडिंग की दुनिया में जब से कदम रखा है। तब से सफलता की बुलंदी को छू रहे हैं।
12th क्लास में पढ़ाई, बनाया YouTube चैनल
जतिन जैसे-जैसे बड़े हो रहे थे, वैसे-वैसे ट्रेडिंग में दिलचस्पी लेना शुरू किया और बैंकिंग के बारे में सीखना शुरू कर दिया। भले ही जतिन अभी 12th क्लास में पढ़ते हैं, लेकिन उसने ट्रेडिंग में अपनी उम्र से पहले ही बहुत सफलता हासिल कर ली है। इसी के साथ ट्रेडिंग के बारे में टिप्स साझा करने के लिए एक ट्रेडिंग चैनल भी बनाया है।
"SJ2" के नाम से पहचान
ट्रेडिंग कम्युनिटी में जतिन को अपने YouTube चैनल की वजह से "SJ2" के नाम से जाना जाता है। वह अपने YouTube चैनल पर ट्रेडिंग और उससे जुड़ी अहम टिप्स पर वीडियो अपलोड करते हैं, जिसमें उसकी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और एडवाइज पर डिस्कशन होता है।
इतना ही नहीं जतिन उन युवाओं की बढ़ती संख्या का भी एक ऐसा उदाहरण है, जो पहले की तुलना में बहुत कम उम्र में फाइनेंस की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। मालूम हो कि कोरोना महामारी के दौरान भारी तादाद में युवाओं ने ट्रेडिंग शुरू की या ट्रेडिंग के बारे में सीखना स्टार्ट किया। जिसका नतीजा यह रहा कि भारतीय शेयर ट्रेडिंग बाजार में उछाल आया, जिसने Zerodha और Upstox जैसी वेबसाइटों के उभरने का मौका दिया।
समझदार तरीके से जोखिम किया कम
भले ही ट्रेडिंग हमेशा से ही पैसे कमाने का एक जोखिम भरा तरीका रहा है, लेकिन बहुत से लोग समझदारी से निवेश करने के लिए बाजार के पैटर्न और व्यवहार पर पहले रिसर्च करते हैं। अपना पैसा कहां निवेश करना है, यह चुनने से पहले जतिन ने भी इसी तरह की सोच अपनाई और कई पैरामीटर्स को आपस में समझा। हालांकि यह निश्चित रूप से जानना असंभव है, लेकिन सतर्कता से की गई रिचर्स और समझदार तरीका इस जोखिम को कम कर सकता है और खास फायदा भी दे सकता हैं, जैसा कि जतिन के साथ हुआ।
अधिकांश युवाओं को नहीं मिलती सफलता
वैसे तो शेयर बाजार में व्यापार और निवेश करने के लिए आपको धैर्य रखने और जोखिम लेने की जरूरत है। हालांकि यह जानना बेहद जरूरी है कि कब प्रवेश करना है और कब छोड़ना है। मूल्य कम होने के संकेत दिखाने वाले निवेशों को बनाए रखना पैसे खोने का एक सुनिश्चित तरीका है। हालांकि जतिन इस नियम के दुर्लभ अपवादों में से एक है कि अधिकांश युवा व्यक्ति जो ट्रेडिंग शुरू करते हैं, वे सफल नहीं होते हैं।
जानिए कौन हैं जतिन राव?
28 जनवरी 2006 को जतिन राव को ऑनलाइन SJ2 के नाम से जाना जाता है, जो कि एंटरप्रेन्योर और यूट्यूबर हैं। जतिन यूट्यूब पर फाइनेंस और ट्रेडिंग से जुड़े वीडियो अपलोड करते हैं। जतिन हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं।
जतिन ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन एल्प्रो इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद वो दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। जतिन ने 23 अप्रैल 2018 को अपना यूट्यूब चैनल SJ2 बनाया। पहला वीडियो 'Quotex' था, जो यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो भी बना।
इसके कुछ वक्त बाद ही जतिन राव का कोटेक्स पर बेस्ड 5वां वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद उनके हर वीडियो को अच्छी लोकप्रियता मिली और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी हर वीडियो में जतिन राव बताते हैं कि उन्होंने कितना इनवेस्ट किया और फिर उससे कितना प्रॉफिट कमाया।
डिस्क्लेमर- वनइंडिया किसी भी तरह से शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।












Click it and Unblock the Notifications