Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं जगदीश वर्मा? जो बने गुजरात बीजेपी के नए अध्यक्ष, चुनाव से पहले BJP ने खेला दांव क्या होगा इसका असर?

Jagdish Verma Gujarat BJP New President: गुजरात बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जगदीश विश्वकर्मा को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब गुजरात का आगामी विधानसभा चुनाव जगदीश विश्वकर्मा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी के इस फैसले से कांग्रेस के संगठन पर भी असर पड़ सकता है।

जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल), जो निकोल सीट से विधायक हैं, ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके विरोध में कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

jagdish-verma-gujarat-bjp-new-president

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबू जमनदास और सुरेश पटेल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ काम कर चुके हैं जगदीश विश्वकर्मा

जगदीश विश्वकर्मा पहले भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ काम कर चुके हैं। जब वे अहमदाबाद में बीजेपी के जिला अध्यक्ष थे, तब भूपेंद्र पटेल स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। दोनों ने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी को शानदार सफलता दिलाई थी। अब यह जोड़ी राज्य स्तर पर भी बीजेपी के संगठन और चुनावी रणनीति में काम करेगी।

Who is Jagdish Verma? जानें कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा

जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म 12 अगस्त 1973 को अहमदाबाद में हुआ। वे साल 2012 में निकोल क्षेत्र से विधायक चुने गए और 2017 में फिर से उसी क्षेत्र से विधायक बने। वर्तमान में वे भूपेंद्र पटेल सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

वे स्वतंत्र रूप से सहकारिता, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम (MSME), कुटीर, खादी एवं ग्रामीण उद्योग और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। जगदीश विश्वकर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अहमदाबाद शहर से की।

वे पहले अहमदाबाद शहर बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में अहम भूमिका निभाई है। जगदीश विश्वकर्मा पिछले चुनाव में अपने हलफनामे में 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित कर चुके हैं। इस आंकड़े के आधार पर वे अहमदाबाद के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं। उनका पेशा कपड़ा मशीनरी निर्माण, डेवलपर्स और इंफ्रा मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है। ।

कांग्रेस पर क्या होगा इसका असर?

विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी के इस निर्णय से कांग्रेस पर असर पड़ेगा। गुजरात कांग्रेस ने हाल ही में अमित चावड़ा को प्रदेश अध्यक्ष चुना है, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। बीजेपी ने इस अवसर पर भी संगठन में अपने ओबीसी नेता को अहम पद देकर कांग्रेस को चुनौती देने की रणनीति अपनाई है।

जगदीश विश्वकर्मा का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ उनके पुराने कार्यकाल की सफलता को देखते हुए, बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत तैयारी शुरू कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका नेतृत्व गुजरात की राजनीतिक तस्वीर पर किस प्रकार का असर डालता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+