कौन है वो IPS अफसर, जिसने पत्नी की मौत के कुछ ही मिनट बाद दे दी जान, जानें वजह?
Who is IPS Shiladitya Chetia Died: असम से मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राज्य सरकार में गृह और राजनीतिक विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शिलादित्य चेतिया ने अपनी जान दे दी।
राज्य पुलिस के अनुसार, अस्पताल में अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनने के तुरंत बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थीं। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अधिकारी की मौत के बारे में लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैंसर के कारण पत्नी की मौत के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीजीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की दुखद मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है। असम पुलिस प्रमुख ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।
In an unfortunate turn of events, Sri Shiladitya Chetia IPS 2009 RR, Secretary Home & Political Government of Assam, took his own life this evening, a few minutes after the attending physician declared the death of his wife who was battling cancer for a long time. Entire Assam… pic.twitter.com/s2yQpVuUpl
— GP Singh (@gpsinghips) June 18, 2024
2009 बैच के थे IPS अफसर
शिलादित्य चेतिया 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसर थे। चेतिया अपनी निष्ठा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवा के लिए जाने जाते हैं। चेतिया असम राज्य के निवासी हैं और असम पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में, कई आपराधिक मामलों को सुलझाया गया है और उन्होंने असम में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications