कौन हैं IPS अफसर मोहिता शर्मा, कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले के बाद हर तरफ क्यों हो रही है चर्चा
IPS Mohita Sharma Success story: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले के बाद से ही रियासी जिले की सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहिता शर्मा सुर्खियों में हैं। अब 19 जून को रियासी आतंकी हमले के सिलसिले में 45 वर्षीय हाकम दीन को गिरफ्तार किया गया है।
इस पुलिस सर्च अभियान को जिस तरह से आईपीएस अफसर मोहिता शर्मा ने संभाला है, उसको लेकर अब हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। मोहिता शर्मा ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि, ये गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है।

मोहिता शर्मा ने आतंकी को गिरफ्तार करने के बाद क्या कहा?
मोहिता शर्मा ने कहा, ''9 जून को शिव खोरी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए जघन्य हमले से संबंधित मामले में हमने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आतंकवादियों के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान राजौरी जिले के बंदराही निवासी 45 वर्षीय हाकम दीन के रूप में हुई है। उसे रियासी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।"
एसएसपी ने कहा, "हाकम दीन ने कई मौकों पर आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और अन्य रसद उपलब्ध कराकर उनकी मदद की थी। उसने आतंकवादियों को अपने यहां पनाह दी थी। इसके अलावा, उसने एक गाइड के रूप में काम किया और उन्हें हमले के स्थान पर ले गया।''

Who is IPS Mohita Sharma: कौन हैं मोहिता शर्मा?
🔵 मोहिता शर्मा ने साल 2016 में अपने 5वें प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी और आईपीएस अफसर बनी थीं। मोहिता शर्मा को 262वीं रैंक मिली थी। मोहिता शर्मा अभी रियासी जिले की सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हैं।
🔵 मोहिता शर्मा 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन में भी आ चुकी हैं। उन्होंने केबीसी में 1 करोड़ रुपये जीते थे। वह अब तक केबीसी सीजन की पहली महिला विजेता बनीं हैं।

🔵 मोहिता शर्मा हिमाचल के कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं। हालांकि उनका परिवार बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गया था। दिल्ली में मोहिता के पिता मारुति कंपनी में कार्यरत थे।
🔵 मोहिता की ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। स्कूली शिक्षा के बाद मोहिता ने भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री हासिल की है।

🔵 ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मोहिता ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। शुरुआती बाधाओं और असफलताओं के बावजूद, वह अडिग रही और अपने सपनों के प्रति समर्पित रही। मोहिता अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 262वीं रैंक हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications