IPS Rajshri Singh: कौन हैं IG राजश्री सिंह, जिनको 'शातिर युवती' ने कर रखा परेशान, दर्ज कराई FIR
IPS Dr. Rajshri Singh: हरियाणा कैडर में आईजी रैंक की महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह साइबर ठगों से परेशान हैं। एक 'शातिर युवती' इनके परिचितों से ठगी की कोशिश कर रही है। नौबत एफआईआर दर्ज करवाने तक की आ गई है।
दरअसल, हरियाणा के करनाल में ट्रैफिक एंड हाईवे आईजी की जिम्मेदारी संभाल चुकीं आईपीएस डॉ. राजश्री सिंह इन दिनों हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में तैनात हैं।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईपीएस डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि गुड़गांव के एक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मेरे परिचतों ने इस फेक आईडी द्वारा नौकरी के नाम पैसे मांगने की जानकारी दी थी। हरियाणा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के लिए आईजी डॉ. राजश्री सिंह के नाम से कोई सोशल मीडिया पर रुपए मांग रहा है। जब परिचित इनसे सम्पर्क करते हैं तब हकीकत सामने आ रही। पता चल रहा है कि वो उनकी रियल आईडी नहीं है। किसी ने फेक आईडी बना रखी है।
साइबर ठगों के खिलाफ आईजी डॉ. राजश्री सिंह ने न केवल एफआईआर दर्ज करवा दी बल्कि अपने ऑफिशियल अकाउंट पर लोगों को सूचित भी किया है कि इस तरह की साइबर ठगी से सावधान रहें। अगर कोई दूसरे अकाउंट या पेज से कॉन्टैक्ट करें तो उसका जवाब नहीं दें।

मीडिया से बातचीत में आईजी ने डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी लगवाने के किसी कार्य से नहीं जुड़ी हैं। उनके नाम से किसी फर्जी आईजी बना रखी है। अगर उनके नाम से नौकरी लगवाने की बात बोलकर कोई रुपए मांगे तो उनसे कॉन्टैक्ट करके एक बार कन्फर्म जरूर कर लें।
आईपीएस राजश्री सिंह का जीवन परिचय
- राजश्री सिंह हरियाणा के भिवानी जिले के लुहारू की रहने वाली हैं।
- राजश्री सिंह के दादा देवीराम ने ब्रिटिश आर्मी में सेवाएं दी थीं।
- चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में सेवाएं देते हुए राजश्री में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।
- साल 1990 में राजश्री सिंह पहले ही प्रयास में डीएसपी बन गई थीं। प्रमोट होकर आईजी रैंक तक पहुंच गईं।
- साल 2012 में भारतीय पुलिस सेवा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. राजश्री सिंह को राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
- राजश्री के एक बड़ी व एक छोटी बहन है। बड़ी बहन का देहांत हो चुका है जबकि छोटी बहन मॉडलिंग क्षेत्र में है।
- राजश्री के पिता राजबीर सिंह भारतीय सेना में कर्नल हैं। वर्तमान में कारगिल में पोस्टेड बताए जाते हैं।
आईपीएस राजश्री की शिक्षा
- डॉक्टर से पुलिस अफसर बनीं राजश्री सिंह ने दिल्ली और भिवानी के स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की।
- मानवाधिकार विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं शरणार्थी नियम पर एक वर्षीय कोर्स और वकालत की पढ़ाई भी की।
- राजश्री सिंह जिम्नास्टिक टीम की लगातार छह साल तक कप्तान रही हैं।
आईजी राजश्री सिंह का सर्विस रिकॉर्ड
- साल 1990 में हरियाणा पुलिस सेवा में आने वालीं राजश्री ने सर्विस की शुरुआत रोहतक में डीएसपी पद से की।
- डॉ. राजश्री सिंह ने आईआरबी की कमांडेंट रहते हुए अपनी बटालियन को सभी तरह के कोर्स कराए।
- दो माह तक असम में रहकर जवानों को आर्मी अटैचमेंट, जंगल वॉर फेयर, असम राइफल्स और एंटी टेरिरेजम में नक्सलाइड इंसरजेंसी आदि का प्रशिक्षण दिलाया।
- एक्सीलेंट बटालियन का खिताब के साथ देश की पहली ऐसी बटालियन होने का गौरव भी मिला, जिसके जवानों को सभी तरह का प्रशिक्षण हासिल था।












Click it and Unblock the Notifications