कौन हैं IAS अमित मोहन प्रसाद और IPS अरविंद कुमार जैन, जिनके हाथों में सौंपी गई संभल मस्जिद विवाद की जांच

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुगलकालीन मस्जिद की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जांच से पहले उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। जो संभल मस्जिद विवाद की जांच करेंगे।

इस आयोग में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा के अलावा रिटायर आईएएस अमित मोहन प्रसाद और सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार जैन भी हैं। ये आयोग जांच में ये पता लगाएगा कि मस्जिद विवाद साजिश के तहत हुई थी या फिर "अचानक" हुई थी। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कानून व्यवस्था की प्रभावशीलता पर भी रिपोर्ट सबमिट करेगा।

Sambhal Mosque Body

समिति भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, इस बारे में भी अपने सुझाव देगी। आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिटायर न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा, IAS अमित मोहन प्रसाद और IPS अरविंद कुमार जैन कौन हैं?

Who is Justice Devendra Kumar Arora: कौन हैं न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा?

इलाहाबाद हाई कोर्ट के वानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। न्यायमूर्ति अरोड़ा लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। उन्होंने भारतीय विधि संस्थान, नई दिल्ली से श्रम कानून में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत करने के बाद उन्हें 13 फरवरी 2009 को हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया तथा 24 दिसंबर 2010 से वे नियमित न्यायाधीश बन गए। वे 2019 में रिटायर हुए और सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रेरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

who is IAS Amit Mohan Prasad: कौन हैं IAS अमित मोहन प्रसाद?

आईएएस अमित मोहन प्रसाद अगस्त 1989 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए थे। अमित मोहन प्रसाद जालौन, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

अमित मोहन प्रसाद ने अपने अपने कार्यकाल के दौरान चार जिलों में तीन लोकसभा और एक विधानसभा चुनाव के संचालन की देखरेख की है। 2015 में उन्होंने कृषि सब्सिडी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू किया।

उन्होंने फरवरी 2020 में कोविड टीकाकरण का क्लस्टर मॉडल भी विकसित किया, जब वे चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

who is IPS Arvind Kumar Jain: कौन हैं IPS अरविंद कुमार जैन?

अरविंद कुमार जैन 1979 कैडर के अधिकारी हैं। अरविंद कुमार जैन ने आधुनिक इतिहास में एमए किया है। अरविंद कुमार जैन सहारनपुर से हैं।

अरविंद कुमार जैन ने 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पदभार संभाला था। उनकी नियुक्ति उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक दो महीने पहले हुई थी। हालांकि, सरकार ने उनका कार्यकाल तीन महीने और बढ़ा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+