कौन है इंडियन यूट्यूबर मलिक एसडी खान? महिलाओं को लेकर की ऐसी हरकत कि उठा ले गई पुलिस! अब हुई ऐसी हालत
Malik SD Khan (Malik Swashbuckler): भारतीय यूट्यूबर मलिक एसडी खान, जो अपने फॉलोअर्स के बीच 'मलिक स्वैशबकलर' के नाम से जाने जाते हैं। इन दिनों विवादों में हैं। तुर्की में राह चलती महिला के लिए, मलिक खान ने ऐसी-ऐसी गंदी बातें कही हैं, जिसको सुनकर किसी को भी शर्म आ जाए। उन्होंने महिला के लिए 'माल, आइटम' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अश्लील बातें कही और इस वीडियो को फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया।
तुर्की महिला के बारे में अश्लील और अपमानजनक बातें, उन्होंने उसके सामने कही लेकिन हिंदी में, ताकि वो उनको समझ ना सके। इतना ही इनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, दिसमें वो दुकानदारों को गाली देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो की वजह से मलिक एसडी खान विवादों में घिर गए हैं।

एक क्लिप में उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या उन्हें रात में अपने तुर्की गाइड का यौन शोषण करना चाहिए? एक अन्य वीडियो में मलिक को एक तुर्की स्टोर में घुसते हुए देखा गया और यह जानने की मांग करते हुए कि उनके पास भारतीय झंडा क्यों नहीं है, उन्होंने दुकानदार को गाली दी।
वीडियो के वायरल होने के बाद तुर्की के नागरिकों जताई आपत्ति
इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तुर्की के नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक तुर्की पुलिस ने मलिक खान को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विवाद बढ़ने के बाद मलिक ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब से संबंधित वीडियो हटा दिए हैं। इतना ही नहीं अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए थे। लेकिन कुछ क्लिपिंग अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। हालांकि अब उन्होंने अपना अकाउंट एक्टिव किया है लेकिन पुराने सभी वीडियो हटा दिए हैं।
तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतों के बाद तुर्की पुलिस ने मलिक स्वैशबकलर को हिरासत में लिया था। हालांकि, तुर्की के अधिकारियों ने यूट्यूबर की गिरफ्तारी या जांच के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
अब माफी मांग रहे हैं मलिक एसडी खान
02 जून को मलिक एसडी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी करते हुए वीडियो जारी किया है। हालांकि ये वीडियो कहां से बनाई गई है...इसकी जानकारी नहीं है। ये भी रिपोर्ट नहीं आई है कि उन्हें तुर्की पुलिस ने हिरासत में छोड़ा है या नहीं।
मलिक ने तुर्की भाषा में माफीनामा जारी किया। उन्होंने कहा, "मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। अगर मेरी बातों या कामों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये अनजाने में हुआ है...मैंने जानकर कुछ नहीं किया है।मैं अपने बर्ताव को लेकर दुखी हूं और भविष्य में ज्यादा सतर्क रहूंगा।"
who is Malik SD Khan (Malik Swashbuckler): कौन है मलिक एसडी खान उर्फ 'मलिक स्वैशबकलर'
🔴 मलिक एसडी खान उर्फ 'मलिक स्वैशबकलर' के यूट्यूब चैनल ''Malik Swashbuckler'' नाम से है। जिसपर लगभग सात लाख 41 हजार फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के बॉयो में तुर्की भाषा में लिखा है कि 'मुझे अपनी गलती का एहसास है -मैं माफी मांगता हूं'' जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि विवाद बढ़ने के बाद मलिक ने अपने सारे पुराने वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इनके यूट्यूब वर्तमान में एक ही वीडियो है, वो भी इनके माफीनामे वाला।
🔴 मलिक एसडी खान उर्फ 'मलिक स्वैशबकलर' के इंस्टाग्राम चैनल पर 65 हजार फॉलोअर्स हैं। इंस्टा बॉयो में इन्होंने लिखा है कि ये एक वीडियो निर्माता और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टा से भी इन्होंने अपने पुराने वीडियो डिलीट कर दिए हैं। सिर्फ माफीनामे वाला वीडियो और पोस्ट है।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक मलिक एसडी खान तुर्की घूमने गया था और वहां जाकर ब्लॉग बनाने लगा। हालांकि ये भारत में कहां रहता है...फिलहाल इसके बारे में कोई जानकरी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications