कौन हैं IAS स्मिता गाटे, जिनपर महाभारत के 'कृष्ण' ने लगाया बेटियों को 'किडनैप' करने का आरोप

IAS Smita Gate: टीवी सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने अपनी अलग रह रहीं पत्नी और मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता गाटे उर्फ स्मिता भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में नीतीश भारद्वाज ने मानसिक प्रताड़ना और बेटियों को 'किडनैप' करने का आरोप लगाया है।

नीतीश भारद्वाज ने कहा है कि स्मिता उन्हें अपनी जुड़वा बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं, उनके साथ किडनैप जैसा बर्ताव कर रही हैं। हालांकि स्मिता गाटे के वकील ने सारे आरोपों से इनकार किया है। इस बीच आईएएस स्मिता गाटे चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं IAS स्मिता गाटे कौन हैं?

who is IAS Smita Gate

Who is IAS Smita Gate: कौन हैं आईएएस स्मिता गाटे (स्मिता भारद्वाज)

  • स्मिता गाटे मध्य प्रदेश कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अतिरिक्त प्रभार के साथ खेल और युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
  • 16 मार्च 1966 को पुणे में जन्मी स्मिता शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर समर्पित रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट्रल स्कूल से पूरी की। उसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए नौरोसजी वाडिया कॉलेज से माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री ली। उसके बाद स्मिता गरवारे कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स से समाजशास्त्र की पढ़ाई की।
  • स्मिता गाटे उस वक्त मशहूर हुईं, जब उनका रिश्ता बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार के लिए प्रसिद्ध नीतीश भारद्वाज से जुड़ा। स्मिता गाटे और नीतीश भारद्वाज एक दोस्त के जरिए आपस में मिले थे। उनका रिश्ता तेजी से गहरा हो गया और कुछ ही मुलाकातों के बाद प्यार में बदल गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
  • 14 मार्च 2009 को स्मिता और नीतीश ने शादी की। इस कपल की दो जुड़वां बेटियों, देवयानी और शिवार्जनी है। हालांकि, प्यार की राह हमेशा आसान नहीं होती। 2022 में नीतीश भारद्वाज ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उन्होंने और स्मिता ने 12 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि उस वक्त उन्होंने तलाक की वजह नहीं बताई थी।

Nitish Bharadwaj alleges: नीतीश भारद्वाज ने पूर्व पत्नी पर क्या-क्या आरोप लगाए?

  • अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी पूर्व पत्नी और आईएएस अधिकारी स्मिता गाटे ने उनकी दो बेटियों को किडनैप कर लिया है और उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रही हैं। उन्हें उनकी बेटियों के बारे में पता नहीं है।
  • नीतीश भारद्वाज ने 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
  • शिकायत में नीतीश भारद्वाज ने दावा किया कि उनकी आईएएस पत्नी स्मिता गाटे, जो वर्तमान में भोपाल में तैनात हैं, उन्हें अपनी बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं।

  • भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा, ''हमें नीतीश भारद्वाज से शिकायत मिली है कि उन्हें अपनी बेटियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शालिनी दीक्षित को जांच शुरू करने के लिए कहा गया है।''
  • नीतीश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि उन्हें 'मानसिक प्रताड़ित' किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, उनकी बेटियों को उनकी जानकारी के बिना एक बोर्डिंग स्कूल से निकाल लिया गया और एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।
  • नीतीश भारद्वाज ने कहा है कि उनका मामला (वैवाहिक विवाद का) एक पारिवारिक अदालत में लंबित है। उन्होंने दावा किया कि फैमिली कोर्ट ने उन्हें अपनी बेटियों से मिलने की इजाजत देने का आदेश दिया है लेकिन वह उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रही है। सूत्रों ने बताया कि भारद्वाज ने अपनी दोनों बेटियों की कस्टडी की मांग की है।
  • इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक स्मिता गाटे ने केवल इतना कहा कि वह (इस मुद्दे पर भारद्वाज का) वीडियो देखने के बाद इस मामले पर बयान देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+