मां-बाप हैं कांग्रेसी, फिर BJP नेता की वजह से कांग्रेस की महिला सांसद ने पहन लिया था भगवा चोला

Himadri Singh (Shahdol MP): लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मध्य प्रदेश के शहडोल सीट से भाजपा उम्मीदवार और सांसद हिमाद्री सिंह अपनी राजनीतिक पारी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं।

हिमाद्री सिंह का पूरा परिवार कांग्रेसी रहा है। ये खुद कांग्रेस से सांसद थीं लेकिन एक भाजपा नेता की वजह से इन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। 2019 में हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुई थीं। हिमाद्री सिंह इस चुनाव में भी अपनी जीत को लेकर आश्वत हैं।

Himadri Singh Shahdol MP

शादी के बाद कांग्रेस से भाजपा में गईं हिमाद्री सिंह

असल में ये भाजपा नेता कोई और नहीं बल्कि हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी थे। सितंबर 2017 में हिमाद्री सिंह ने भाजपा नेता नरेंद्र मरावी से शादी की। विवाह के वक्त हिमाद्री सिंह ने दावा किया था कि, कुछ भी हो जाए...वो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने दावा किया था कि वैवाहिक जिंदगी में राजनीति कभी नहीं आएगी।

Himadri Singh Shahdol MP

लेकिन शादी के 2 साल हिमाद्री सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। 2019 के चुनावों के वक्त हिमाद्री सिंह गर्भवती थीं। जीतकर सांसद बनने के एक महीने बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। हिमाद्री सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को चार लाख वोटों से हराया था।

हिमाद्री सिंह का पूरा परिवार है कांग्रेसी, माता-पिता दोनों रहे सांसद

हिमाद्री सिंह का पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। हिमाद्री सिंह के पिता दलवीर सिंह कांग्रेस से सांसद रहते हुए केंद्र सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। वहीं हिमाद्री सिंह की मां राजेश नंदिनी भी कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं।

Himadri Singh Shahdol MP

हिमाद्री सिंह के भाजपा में जाने के बाद सोशल मीडिया में उनकी आलोचना भी हुई थी। आलोचनाओं का जवाब देते हुए हिमाद्री सिंह ने उस वक्त कहा था कि, ''शादी के बाद जब लड़की अपना घर छोड़ती है तो वो दूसरे घर की हो जाती है। जब मैं मायके में थी तो कांग्रेस में रही और अब मरावी के घर आई तो भाजपा की हो गई हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+