कौन हैं हर्ष मल्होत्रा और योगेन्द्र चंदोलिया, जिन्हें BJP ने दिल्ली में गौतम गंभीर-हंसराज हंस की जगह दिया टिकट
Harshdeep Malhotra Yogender chandolia: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 72 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें दिल्ली की दो लोकसभा सीट पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है।
भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी से हंसराज हंस की जगह योगेन्द्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। हर्ष मल्होत्रा और योगेन्द्र चंदोलिया दिल्ली के पूर्व मेयर रह चुके हैं। आइए जानें हर्ष मल्होत्रा और योगेन्द्र चंदोलिया के बारे में?

इससे पहले भाजपा ने 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को टिकट दिया था लेकिन इस साल उन्होंने ट्वीट कर सक्रिय राजनीति को छोड़ने के फैसले के बारे में जानकारी दी है।
वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट, वहां से गायक हंसराज हंस का टिकट काटा गया है।
Who is Harshdeep Malhotra: कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?
- हर्ष मल्होत्रा का पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है। वर्तमान में हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं। हर्ष मल्होत्रा के पिता का नाम वीके मल्होत्रा है। इनकी गिनती दिल्ली के सक्रिय नेताओं में होती है।
- हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व मेयर रह चुके हैं। हर्ष मल्होत्रा की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी है।
- हर्ष मल्होत्रा 'दधिची देह दान समिति' नाम के एक संगठन के अध्यक्ष भी हैं। पिछले 18 सालों से वह इस संगठन को चला रहे हैं।
- हर्ष मल्होत्रा इसके अलावा कई चैरिटी समूहों से भी जुड़े हैं। ये संगठन अंगदान के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का भी काम करती है।
- हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की शिक्षा समिति में भी बतौर चेयरमैन काम कर चुके हैं।
- हर्ष मल्होत्रा 2015 में पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की प्रत्याशी रेखा रानी को हराकर मेयर बने थे।
- हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बीएससी में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। हर्ष मल्होत्रा ने लॉ की भी पढ़ाई की। है।
Who is Yogender chandolia: कौन हैं योगेन्द्र चंदोलिया?
- योगेन्द्र चंदोलिया भी दिल्ली के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। वर्तमान में योगेन्द्र चंदोलिया दिल्ली प्रदेश से भाजपा के महासचिव हैं।
- योगेन्द्र चंदोलिया उत्तरी दिल्ली म्युनिसिपालिटी से मेयर रह चुके हैं।
- योगेन्द्र चंदोलिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज से पढ़ाई की है।
- योगेन्द्र चंदोलिया ने 2020 और 2015 में दिल्ली की करोल बाग सीट से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन दोनों ही बार वो आप नेता विषेश रवि से हार गए थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications