गोपाल कांडा कौन हैं, जिन्हें दिल्ली के चर्चित गीतिका शर्मा केस से 11 साल बाद किया गया है बरी
Who is gopal kand: गीतिका शर्मा आत्महत्या केस जो कभी सुर्खियों में रहा उस केस में कोर्ट ने मंगलवार को निर्णय सुना दिया है। 11 साल बाद इस केस में फैसला सुनाते हुए हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री गोपाल कांडा को बरी कर दिया गया है। कांडा इस केस में 18 महीने की जेल की सजा काट चुके हैं।
रारुज एवेन्यू कोर्ट ने गोपाल कांडा की MDLR एयरलाइंस में एयर होस्टेस रही गीतिका शर्मा के आत्महत्या केस में बरी किया है। आइए जानते हैं गोपाल कांड़ा कौन हैं जिन्हें इस केस से कोर्ट से 11 साल बाद बरी कर दिया गया है। साथी जानिए दिल्ली के इस गीतिका शर्मा सुसाइड केस की पूरी डिटेल।

कौन हैं गोपाल कांडा
दीपिका सुसाइड केस में 18 महीने के सजा के बावजूद, उसी केस में कोर्ट द्वारा बरी किए जा चुके गोपाल कांडा हरियाणा के नामी नेता और बिजनेसमैन हैं। वर्तमान समय में सिरसा से विधायक कांडा की खुद की हरियाणा लोकहित पार्टी है। हरियाणा में हुड्डा की सरकार में कांडा गृह मंत्री थे साथ ही उनके पास शहरी, उद्योग और वाणिज्य विभाग के मंत्री पर की भी जिम्मेदारी थी हालांकि इसी दीपिका केस के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
जब अचानक से किंगमेकर की भूमिका में आ थे कांडा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में जब भाजपा की 90 में से 40 सीटें आई थीं और पार्टी को सरकार बनाने के लिए महज कुछ ही विधायकों की जरूरत थी तब हरियाणा की लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा एक बार किंगमेमर की भूमिका में आ गए थे।
कभी चलाते थे रेडियो रिपेयर की दुकान
गोपाल कांडा यानी गोपाल गोयल कांडा का फर्श से अर्श तक का सफर बड़ा ही रोचक रहा। उनकी एक समय में सिरसा में एक रेडियो रिपयेर की छोटी सी दुकान थी। कुछ समय बाद जूते का शोरूम भी खोला लेकिन पैसे की तंगी के कारण 100-100 रुपये का चंदा लिया। अपने भाई के साथ जूते चप्पल की दुकान शुरू की और कुछ समय में ही अपनी जूता फ्रैक्ट्री शुरू कर दी। इसके बाद रियल स्टेट, एयरलाइंस समेत अन्य बड़े कारोबार शुरू किए रिपोर्ट्स के अनुसार कांडा पर गैंगस्टर से संपर्क होने तक के आरोप लगे थे।
महल जैसे घर के अलावा कांडा के पास है ये संपत्तियां
हरियाणा के सिरसा जहां से गोपला कांडा विधायक हैं वहीं पास में उनका गांव भी है। सिरसा में कांडा ने सालों पहले एक बाबा ताराजी चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरूआत की। इसके अलावा 13 एकड़ में फैला विशालकाय आंख का अस्पताल, 108 फुट की भगवान शिव की मूर्ति, 2.5 एकड़ में एक स्कूल बनावाया और यही पर कांडा का एक महल जैसा घर है। कांडा के बाबार ताराजी चैरिटेबल ट्रस्ट के हर साल बड़े कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें फिल्मी सितारों का जमावाड़ा लगता है।
18 साल की दीपिका को बना दिया था एयर होस्टेस
2008 में गोपाल कांडा ने गुड़गांव में MDLR शुरू की। जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियों को छोटी उम्र में बड़े पद दिय। जिसमें दिल्ली की दीपिका भी शामिल थी, उन्हें ट्रेनी केबिन क्रू के पद पर रखा और 6 महीने बाद उसकी उम्र 18 साल होते ही उसे एयरहोस्टेस बना दिया।
दीपिका पर मेहरबान गोपाल कांडा
महज तीन साल में ही वो कंपनी की डॉयरेक्ट बना दी। इतने सालों तक कथित तौर पर कांडा ने उसका जमकर यूज किया, हालांकि कुछ समय बाद वो कांडा से अपना पीछा छुड़ाने के लिए अपनी देश छोड़ दुबई में नौकरी ज्वॉइन की ली। हालांकि कांडा ने कुछ ही समय में दीपिका को दिल्ली आने को मजबूर कर दिया। इसके बाद उसने कांडा से अपना पीछा छुड़ाने के लिए अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली थी।
गीतिका शर्मा सुसाइड केस
5 अगस्त 2012 को दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने घर में कांडा की एयरलाइंस MDLR में सीनियर मैनेजर रहीं गीतिका शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। अपना जीवन खत्म करने से पहले दीपिका ने एक सुसाइट नोट लिखा जिसमें गोपाल कांडा और उनके साथ अरुण चड्ढ़ा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।।
अपने फायदे के लिए मेरा गलत इस्तेमाल..
गीतिका ने अपने दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपना जीवन खत्म कर रही हूं, क्योंकि मैं अंदर से टूट गई हूं.....मेरे साथ धोखा हुआ है, मेरी मौत के लिए गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा जिम्मेदार हैं। इन दोनों ने मेरा विश्वास तोड़ और अपने फायदे के लिए मेरा गलत इस्तेमाल किया। ये मेरा जीवन तो बर्बाद तो कर ही चुके हैं अब मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने दो पन्ने के सुसाइट में दीपिका ने मरने से पहले न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा था इन दोनों को उनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। इस सुसाइड नोट के बावजूद कांडा को अब इस केस में बरी कर दिया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications