Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Akshita Dhanakhar: अक्षिता धनखड़ कौन हैं? गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के साथ कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

Akshita Dhanakhar Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस (2026) के मौके पर दिल्ली के 'कर्तव्य पथ' पर नारी शक्ति और सेना के शौर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, तो उस ऐतिहासिक पल में फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी नजर आईं।

यूरोपीय संघ के बड़े नेताओं के सामने हुए इस भव्य समारोह ने पूरी दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत और बेटियों के बुलंद हौसलों का संदेश दिया। अक्षिता धनखड़ की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनका मान बढ़ाया है, बल्कि झंडा फहराने के बाद से ही हर भारतीय की जुबान पर उन्हीं का नाम है।

Akshita Dhanakhar Republic Day 2026

who is akshita dhanakhar: कौन हैं अक्षिता धनखड़?

अक्षिता धनखड़ हरियाणा के कसनी गांव की रहने वाली हैं। यह गांव भारत के उन क्षेत्रों में से एक है, जिसे सैनिकों का गांव कहा जाता है। बचपन से ही अक्षिता ने अपने आसपास सैन्य माहौल और अनुशासन देखा। इसी माहौल ने उनके मन में सेना में करियर बनाने का सपना बिठाया। छोटे गांव से निकलकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनका यह पृष्ठभूमि और बचपन की प्रेरणा उनके करियर की नींव रही है।

Akshita Dhanakhar biography: कहां से पढ़ाई की है अक्षिता धनखड़?

अक्षिता ने अपनी शुरुआती शिक्षा हरियाणा में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से डिग्री हासिल की। इसी दौरान उन्हें NCC में शामिल होने का मौका मिला, जहां उन्होंने कैडेट सार्जेंट मेजर तक का पद हासिल किया। NCC का प्रशिक्षण और शिक्षा ने उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और सेना के लिए जरूरी कौशल सिखाया। यही आधार उन्हें फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनने और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने तक ले गया।

ये भी पढे़ं: Republic Day 2026 Chief Guest: कैसे चुना जाता है चीफ गेस्ट, कब से शुरू हुई ये परंपरा, पहले अतिथि कौन?

परिवार के कई लोग सेना में मौजूद

अक्षिता(Republic Day 2026 flag hoisting officer) के परिवार का सेना से गहरा जुड़ाव है। उनके पिता इंडियन एयर फोर्स में थे, वहीं उनके भाई और भाभी भी सेना से जुड़े हैं। परिवार की यह परंपरा और समर्थन उनके करियर के लिए प्रेरणा का स्रोत रही। उन्होंने बचपन से ही परिवार से सेना में सेवा का महत्व सीखा और उसी राह पर आगे बढ़ीं। उनके घर का माहौल और सैनिक जीवन की आदतें उन्हें अनुशासन और कर्तव्य की भावना से भरपूर बनाती हैं।

ये भी पढे़ं: Republic Day Chief Guest: कौन हैं इस बार के चीफ गेस्ट Antonio Costa? गोवा से है 'बाबुश' का गहरा रिश्ता

सेलेक्शन कैसे होता है?

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने वाले अधिकारियों का चयन बहुत सोच-समझकर किया जाता है। एयर फोर्स में यह चयन AFCAT, प्रशिक्षण, अनुशासन और सेवा में योगदान के आधार पर होता है। इसके अलावा, यह देखा जाता है कि अधिकारी परेड में प्रतिनिधित्व और अनुशासन दिखाने के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। चयन प्रक्रिया में नेतृत्व क्षमता, सेवा का समर्पण और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। अक्षिता धनखड़ ने इन सभी मानदंडों को पूरा कर यह सम्मान हासिल किया।

ये भी पढे़ं: Republic Day Traffic Alert: बीटिंग रिट्रीट के कारण दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+