Bigg Boss 14: कौन हैं दिशा परमार जिन्हें राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर किया प्रपोज, सिंगर से ज्यादा हैं उनके फैंस
नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस हर साल चर्चा में बना रहता है। इस बार भी कुछ यही देखने को मिल रहा है। बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के घर में किसी ना किसी मुद्दे पर प्रतियोगियों को लड़ते झगड़ते देखा जाता है, तो कभी घर में कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे शो सुर्खियों में आ जाता है। अब बिग बॉस के घर में प्रतियोगी सिंगर राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम दिशा परमार है।
Recommended Video

राहुल ने शादी के लिए गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
राहुल ने जिस तरह से दिशा को प्रोपोज किया है, लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर कलर्स की ओर से शेयर किया गया था। जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह घरवालों के सामने खड़े होकर दिशा को प्रपोज करते हैं। राहुल ने इस दौरान अपनी टीशर्ट पर 'मैरी मी' भी लिखा।

टीशर्ट पर लिखा दिशा का नाम
राहुल कहते हैं, 'आज 11 नवंबर है। आज मेरे लिए बहुत ज्यादा स्पेशल दिन है, क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसी लड़की है, जिसे मैं पिछले 2 साल से जानता हूं। इस घर में आने के बाद मुझे रिश्तों की अहमियत का पता चला। जब यहां किसी से झगड़ा होता था, मैं अंदर जाता था, अकेला महसूस करता था, तब मुझे उसकी बहुत ज्यादा याद आई।' राहुल आगे कहते हैं, 'उस लड़की का नाम है दिशा परमार। आज उसका बर्थडे है। मैंने उसके लिए एक टीशर्ट पर उसका नाम लिखा है। बीच में लव और हैप्पी बर्थडे। दिशा मुझे लगता है तुम इस दुनिया की सबसे सबसे खूबसूरत लड़की हो। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे इतना वक्त क्यों लगा तुम्हें ये कहने के लिए...'

घुटनों के बल बैठ राहुल ने किया प्रपोज
इसके बाद राहुल अपने घुटनों के बल बैठ जाते हैं और हाथ में अंगूठी लेकर कैमरे के सामने कहते हैं, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।' बता दें राहुल ने अपनी टीशर्ट के पीछे 'मैरी मी?' लिखा था। राहुल का ये प्रपोजल देख उनके फैंस काफी खुश हैं और उनके प्यार के इजहार का ये तरीका भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस शो से मिली पॉपुलैरिटी
वहीं दिशा परमार की बात करें तो वह एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है, मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में लीड रोल निभाया था। शो में उनके किरदार का नाम पंखुड़ी था। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली और उन्हें घर-घर में जाना जाने लगा। आज भी दिशा परमार को उनके इस शो के लिए ही याद किया जाता है। इस शो के अलावा दिशा ने 'वो अपना सा' शो में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार राहुल के साथ अपनी तस्वीर साझा की हैं।












Click it and Unblock the Notifications