Who is Deepak Boxer? दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बॉक्सिंग चैंपियन से बना खूंखार अपराधी
Deepak Boxer Gangster: दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीपक बॉक्सर से उसकी आपराधिक गतिविधियों और उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या में कथित संलिप्तता के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

Deepak Boxer: दीपक पहल, जिसे दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली-एनसीआर के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक है। राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी चैंपियनशिप के विजेता दीपक ने 2014-15 के आसपास अपराध की दुनिया में कदम रखा।दिल्ली में रोहिणी अदालत परिसर में गोगी की हत्या के बाद दीपक बॉक्सर गोगी गिरोह का प्रमुख बन गया। गोगी की 24 सितंबर, 2021 को दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कई अपराधों में रह चुका है शामिल
दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) तब सुर्खियों में आया जब उसने गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को सात साल पहले हरियाणा पुलिस हिरासत से छुड़ाकर लेकर भाग गया। दीपक बॉक्सर दो साल पहले दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में पुलिस कर्मियों पर हमला करने में भी शामिल था और वांछित अपराधी फज्जा को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की थी।
बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या का आरोपी
दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के सिलसिले में वांछित था, जिसे 23 अगस्त, 2022 को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में उसके बाएं पैर और पेट में कई बार गोली मारी गई थी।
रह चुका बॉक्सिंग चैंपियन
1996 में जन्मे दीपक पहल उर्फ दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) का परिवार फिलहाल गन्नौर के गांधी नगर में रहता है। उसके परिवार में मां राजबाला, भाई प्रवीन व नवीन हैं। पिता का छह माह पहले निधन हो चुका है। दसवीं कक्षा तक पढ़ा दीपक पहल 13 साल की आयु में ही मुक्केबाजी से जुड़ गया था। उसने महज 16 साल की उम्र में ही जूनियर बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। इसी बीच उसकी पहचान पांची के मोहित से हुई। मोहित के माध्यम से वह जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से जुड़ गया।
देश से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल
दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) ने देश से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। वह रवि अंतिल उर्फ रवि अंतिल के जरिए कोलकाता से मैक्सिको के लिए उड़ान भरता था। फिर दुबई से वह अल्माटी, कजाकिस्तान गया और तुर्की पहुंचा। इसके बाद वह स्पेन के लिए रवाना हुए। कई रास्ते तय करने के बाद आखिरकार वह मैक्सिको पहुंचे।
दीपक बॉक्सर को 4 अप्रैल, 2023 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की मदद से मैक्सिको से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications