कौन हैं कांग्रेस MLA KC वीरेंद्र? जिनके घर से ED ने बरामद किए 12 करोड़ कैश, 1 करोड़ की विदेशी करेंसी

MLA KC Veerendra ED arrested: एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शनिवार को कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई की। ED ने चित्तरदुर्ग विधानसभा क्षेत्र से विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया। अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ और सट्टा मामले में ED ने ये कार्रवाई की।

ED ने तलाशी के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये की नकद राशि के साथ भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा, सोने के गहने और वाहनों को जब्त किया।

MLA KC Veerendra ED arrested

ये सामान किया गया जब्त

  • नकद राशि: लगभग ₹12 करोड़, जिसमें लगभग ₹1 करोड़ विदेशी मुद्रा शामिल है।
  • सोने के गहने: लगभग ₹6 करोड़ मूल्य के।
  • चांदी के सामान: लगभग 10 किलो।
  • वाहन: कुल चार वाहन जब्त किए गए।

किस मामले में कार्रवाई?

ये सारी बरामदगी PMLA, 2002 के तहत की गई कार्रवाई का हिस्सा है और अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ/सट्टा मामले से संबंधित है। इस मामले में ED का कहना है कि ये अवैध धनवहन PMLA, 2002 के तहत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, गिरफ्तार विधायक के खिलाफ कई धन शोधन और जुआ संचालन के मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई राज्य में अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट में 5 खास बातें, नक्शा बदलकर कैसे हुआ 58 करोड़ का सौदा?

कौन हैं केसी वीरेंद्र?

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र का जन्म 30 जून 1975 को हुआ था। उन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की और पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र ने चित्रदुर्ग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जी.एच. थिप्पारैड्डी को 53,300 मतों के बड़े अंतर से हराया और पहली बार विधानसभा पहुंचे। उनके राजनीतिक करियर से पहले भी व्यापारिक पृष्ठभूमि रही है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 2023 में उनकी कुल घोषित संपत्ति 134.9 करोड़ रुपये थी। साथ ही उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इतनी बड़ी संपत्ति और राजनीतिक हैसियत के बावजूद उनका नाम कई बार विवादों से जुड़ा रहा है।

ये भी पढ़ें पाखरो सफारी प्रकरण में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का दावा, सीबीआई और ED से मिली क्लीन चिट, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+