कौन हैं BJP सांसद प्रताप सिम्हा? संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को दिए थे पास, क्या है आरोपियों संबंध

Who is BJP MP Pratap Simha: संसद के लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मामला सुर्खियों में है। 13 दिसंबर को संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, जब लोकसभा में जोरो-आर के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो शख्स, विजिटर गैलरी से जहां सांसद बैठते हैं उस हिस्से में कूद गए और उनके हाथों में छोटे कनस्तर थे जिनसे पीली गैस निकल रही थी। इन दोनों ने वहां नारेबाजी भी की। इन दोनों आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी के पास से मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का दिया हुआ 'विजिटर पास' मिला था।

यानी मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने ही दोनों आरोपियों को संसद में आने का Pass दिया था। जब कोई सांसद व्यक्तियों को ऐसा पास जारी करता है, तो उन्हें एक शपथ पत्र देना होता है कि वे उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। घुसपैठियों के पास से बरामद विजिटर पास में प्रताप सिम्हा का नाम उजागर होने के बाद से उनकी आलोचना हो रही है।

BJP MP Pratap Simha

BJP सांसद प्रताप सिम्हा का आरोपियों से क्या है संबंध?

हालांकि अब-तक उन्होंने दोनों घुसपैठियों के साथ अपने संबंध पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बताया कि उनमें से एक के पिता उनके निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हैं और उन्होंने संसद का 'विजिटर पास' मांगा था।

प्रताप सिम्हा ने अध्यक्ष को बताया कि उनके पास घुसपैठियों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है। उनमें से एक मनोरंजन डी, अपने और अपने दोस्त सागर के लिए 'विजिटर पास' लेने के लिए लगातार प्रताप सिम्हा के पीए के साथ संपर्क में था।

Who is Pratap Simha: कौन हैं प्रताप सिम्हा

  • 47 वर्षीय भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा लोकसभा में मैसूर-कोडगु निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • प्रताप सिम्हा मैसूर में एक लोकप्रिय भाजपा नेता हैं और उन्होंने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  • राजनेता बनने से पहले प्रताप सिम्हा एक पत्रकार थे। पत्रकार से नेता बने प्रताप सिम्हा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक शुरुआत की, इससे पहले वह 'Kannada Prabha' के साथ काम कर रहे थे।
  • 2015 में प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • हिंदुत्व के कट्टर समर्थक, प्रताप सिम्हा टीपू सुल्तान का जन्मदिन मनाने के सरकार के फैसले के खिलाफ थे क्योंकि उनका कहना था कि टीपू सुल्तान केवल इस्लामवादियों के लिए आदर्श हो सकते हैं।
  • पत्रकार से राजनेता बने प्रताप सिम्हा पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने इसी साल आवारा कुत्तों और पशु प्रेमियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कुत्ते प्रेमी अपने बच्चों को काटने के बाद आवारा कुत्तों के खतरे को समझेंगे। वहीं पिछले साल प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर बने एक बस स्टॉप को गिराने की चेतावनी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+