Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

त्रिपुरा: RSS से जुड़े रहे बिप्लब देब बन सकते हैं मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें

अगरतलाः त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्र पद के कई उम्मीदवारों के नाम की चर्चा होने लगी। अब इसमें बिप्लब देब का नया नाम जुड़ गया है। माना जाता है कि बिप्लवबदेव त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके नाम पर चर्चा का मुख्य कारण है उनका आरएसएस से जुड़े होना। साथ ही उन्होंने त्रिपुरा में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Who is Biplab Kumar Deb? Next Chief Minister of Tripura?

बिप्लब देव का जन्म 25 नवम्बर 1971 को त्रिपुरा के गोमती जिले के राजधर नगर के एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन साल 1999 में उदयपुर कॉलेज से पूरा किया।

कहा जाता है कि बिप्लब के पिता हर्धन देव जनसंघ के स्थानीय नेता रहे हैं। बिप्लब देब स्नातक की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए और आरएसएस में शामिल हो गए। 48 वर्षीय नेता ने लगभग 16 वर्षों तक संघ में काम किया। बिप्लब देब ने संघ के दो प्रमुख नेताओं गोविंदाचार्य और कृष्णगोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में काम किया।

यही कारण है कि वो संघ के काफी करीबी हैं जो उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ में और से आगे खड़ा करता है। गोविंदाचार्य के कहने पर बिप्लब कुमार देब ने 2000 में झारखंड के धनबाद की तत्कालीन सांसद प्रो रीता वर्मा केंद्र में मंत्री के साथ भी काम किया है।

साल 2015 में वो त्रिपुरा लौट आये और भाजपा के केंद्रीय जन सम्पर्क प्रमुख का प्रभार संभाला। ये उनकी मेहनत ही थी कि उन्हें छह जनवरी 2016 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब से जब सीएम कैंडिडेट के तौर पर उनका नाम आगे बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि मैं इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। पार्टी ही इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लेगी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वो स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें- नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों के बाद कुमार विश्वास ने साधा 'AAP' पर निशाना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+