95 करोड़ का रिसॉर्ट, 10 करोड़ का फ्लैट, कौन हैं नीतीश के करीबी IAS संजीव हंस, अकूत संपत्ति जान चकरा जाएगा माथा

Bihar IAS officer Sanjeev Hans: बिहार के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया है। संजीव हंस को पटना और गुलाब यादव को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। संजीव हंस और गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं। ये दोनों गिरफ्तारियां मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुई है

संजीव हंस और गुलाब यादव को आय से अधिक संपत्ति और अपने पद के दुरुपयोग करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद IAS संजीव हंस सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि एक आईएएस अफसर का इतने बड़े घोटाले में फंसना आम बात नहीं है। सोशल मीडिया पर संजीव हंस के अकूत संपत्ति की भी चर्चा है। गिरफ्तारी के बाद ये सुर्खियों में इसलिए भी आ गए हैं क्योंकि ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

Bihar IAS officer Sanjeev Hans

मनी लॉन्ड्रिंग मामले IAS संजीव हंस की पत्नी भी फंसी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिर्फ संजीव हंस ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी हरलोविलिन कौर उर्फ मोना हंस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। द हिंदू के मुताबिक ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "संजीव हंस और गुलाब यादव दोनों को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर और अपने-अपने पदों का दुरुपयोग करके भारी मात्रा में धन कमाया है।" संजीव हंस और गुलाब यादव दोनों पार्टनर हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं IAS संजीव हंस?

🔴 IAS संजीव हंस करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। ईडी को जानकारी मिली थी कि संजीव हंस और गुलाब यादव के पास अथाह संपत्ति है। दोनों के खिलाफ ऐसे कई आरोप लगे हैं, जिसमें करोड़ों की संपत्ति के साथ बड़ी रकम के लेन-देन की बात कही गई थी।

🔴 संजीव हंस पर हवाला के जरिए एक महिला वकील को 2.44 करोड़ रुपये देने का आरोप है। इसके अलावा संजीव हंस ने महिला वकील को लखनऊ में 90 लाख रुपये का एक फ्लैट भी दिलवाया था। बाद में ये खुलासा हुआ कि ये वही महिला वकील है, जिसने संजीव हंस के ऊपर पूर्व में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

🔴 संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नियों के नाम पुणे में सीएनजी पंप भी है। ये दोनों ज्वाइंट वेंचर के तहत पुणे में एक सीएनजी पेट्रोल पंप चला रही हैं। इस सीएनजी पंप को साल 2015 में 1.80 करोड़ में खरीदा गया था। यह पंप 2017 में खोला गया था। जिस जमीन पर यह पंप है, वह अंबिका यादव (गुलाब यादव की पत्नी) के नाम पर है।

🔴 संजीव हंस का परिवार दिल्ली में फ्लैट में रहता है। ये फ्लैट बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के ठेकेदार प्रवीण चौधरी का है। असल में संजीव हंस अगस्त 2024 तक ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रहे थे। इस फ्लैट की कीमत 9.60 करोड़ बताई जा रही है।

🔴 संजीव हंस का 95 करोड़ का रिसॉर्ट भी हिमाचल प्रदेश में है। इसी को लेकर वो ईडी के रडार पर थे। हिमाचल प्रदेश के कसौली में ग्लेनव्यू रिसॉर्ट में संजीव हंस का करोड़ों का निवेश है। इस रिसॉर्ट में एक विला भी है, जो संजीव हंस के पिता के नाम पर है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। ईडी की छापेमारी में संजीव हंस के पास 70 लाख की 15 महंगी घड़ियां भी बरामद की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+