कौन हैं निक्की तंबोली, बिग बॉस-14 में अपनी इस हरकत से बटोरीं सुर्खियां, रीयल लाइफ में हैं काफी बोल्ड
नई दिल्ली। निक्की तंबोली, अगर आप बिग बॉस के फैन हैं तो इस नाम से जरूर परिचित होंगे। बिग बॉस-14 की सबसे बोल्ड, ग्लैमरस और कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक निक्की तंबोली इन दिनों टास्क के दौरान अपनी एक गंदी हरकत के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में लोगों को निक्की तंबोली ने काफी एंटरटेन किया है लेकिन पिछले दिनों एक टास्क के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी सभी आलोचना कर रहे हैं। बिग बॉस में भारत की जनता ने पहली बार निक्की तंबोली का यह रूप देख रही है, इससे पहले उन्होंने अपनी रील लाइफ से एक अलग पहचान बनाई है।

बिग बॉस -14 के खिताब की प्रबल दावेदार
आपको बता दें कि निक्की ने नॉमिनेशन मास्क को अपनी पैंट के अंदर छिपा लिया था जिसको लेकर उन्हें सलमान खान से भी डांट सुननी पड़ी थी। बता दें कि निक्की अपने लुक को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। लेकिन बात जब टास्क की आती है, तो बिल्कुल जोश के साथ उसे पूरा करती हैं। और यही वजह है कि वह बिग बॉस -14 के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान भले ही निक्की पर बरसते नजर आए लेकिन इससे पहले वह कई बार उनकी तारीफ भी कर चुके हैं।

मॉडल के तौर पर शुरू किया करियर
निक्की तंबोली के करियर और निजी जीवन की बात करें तो वह बिग बॉस में दिखाई दे रही निक्की से बिल्कुल अलग हैं। तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस निक्की अब बिग बॉग के रास्ते बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती हैं। निक्की तंबोली ने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की और कई टीवी एड में काम भी किया। इसके बाद निक्की को साउथ इंडस्ट्री से फिल्लों के ऑफर भी आने लगे। उन्होंने तेलुगू और तमिल की कई फिल्मों में काम किया है।

जज बनना चाहती थीं निक्की, कर चुकी हैं ये फिल्में
बता दें कि निक्की ने तेलुगू फिल्म 'चिकती गाडिलो चित्रकोडु' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'कंचना 3', 'थिप्पारा मीसम' और 'चिकती गाधिली चिकत्कोतकुडु' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 24 वर्षीय निक्की का जन्म 21 अगस्त, 1996 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। उन्होंने औरंगाबाद से ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की इसके बाद उन्होंने कॉमर्स से अपनी ग्रैजुएशन पूरी की। निक्की ने बिग बॉस में ही बताया था कि वह जज बनना चाहती थीं लेकिन किसी वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

निक्की तंबोली के अफेयर्स
निक्की बास्केटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं, लेकिन अस्थमा की वजह से वह इसमें अपना करियर नहीं बना पाईं। निक्की के निजी जीवन यानी उनके अफेयर की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस में खुद को सिंगल बताया है, हालांकि सुर्खियों में आने के बाद ऐसी खबरें भी आईं थी कि निक्की फेमस डीजे रोहित गिदा के साथ डेटिंग कर रही थीं। लेकिन बिग बॉस के घर में आते ही उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया, निक्की ने कहा वह कई लड़कों का दिल तोड़ चुकी हैं।

रियल लाइफ में भी बोल्ड हैं निक्की
निक्की तंबोली अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हैं, वह रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। इसका अदांजा उनकी इंस्टाग्राम फोटो से लगाया जा सकता है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर निक्की के 7 लाख 55 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शो में एंट्री करते हुए उन्होंने खुद को एक बोल्ड और हॉट लड़की के रूप में इंट्रोड्यूस किया था, इसके अलावा उन्होंने खुद को चुलबुली और स्ट्रेट फॉर्वर्ड बताया। बता दें कि एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका हॉट डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस पर भड़के अली गोनी, BB हाउस में की तोड़फोड़ की कोशिश, बोले-जो उखाड़ना है उखाड़ लें












Click it and Unblock the Notifications