Elon Musk के सिर से छिना अमीर शख्स का ताज! जानिये कौन हैं मस्क को पछाड़ने वाले बर्नार्ड अरनॉल्ट...
Who is bernard Arnaul: टेस्ला के सह-संस्थापक और सीईओ एलन मस्क इस दुनिया के सबसे अमीर शख्स अब नहीं रहे। एलन मस्क को अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पछाड़ दिया है।
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक शुक्रवार को मात्र एक ही दिन में 23.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के बाद अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 207.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। चलिये जानते हैं 204.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वाले एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के अमीर शख्स बनने वाले अरनॉल्ट कौन हैं...

बताते चलें कि बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रोबैक्स में साल 1949 को हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अरनॉल्ट के पिता कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। साल 1985 में उन्होंने क्रिश्चियन डायोर खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर का निवेश किया था। आज उनके पास लुई वुइटन मोएट हेनेसी के रूप में सबसे लग्जरी फैशन कंपनी है।
बताते चलें कि LVMH एक लग्जरी प्रोडक्ट निर्माता है, जिसका पूरा नाम Moet Hennessy Louis Vuitton है। ये एक चर्चित फैशन ब्रांड है। सेफोरा भी इसी कंपनी का ब्रांड है।
अब बात करें एलन मस्क की तो उनकी कंपनियों में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला, रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स और टनल बनाने वाली कंपनी बोरिंग शामिल है। उनके पास टेस्ला के 21 परसेंट शेयर हैं।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी, शीर्ष 10 के बाहर सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जो सबसे अमीर एशियाई भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 104.4 बिलियन डॉलर है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, 16वें स्थान पर हैं, 75.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे दूसरे सबसे अमीर एशियाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications