जानिए कौन हैं अवतार सिंह भड़ाना, जिन्होंने छोड़ी कांग्रेस

भड़ाना फरीदाबाद और मेरठ से सांसद रह चुके हैं। हरियाणा के बड़े व्यापारियों में गिने जाने वाले अवतार सिंह के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद से कांग्रेस के कुछ नेता अंदर ही अंदर कह रहे हैं कि दल से एक विवादास्पद नेता कम हुआ। भड़ाना के दौर में फरीदाबाद में गैर-कानूनी तरीके से बालू की माइनिंग करवाने के धंधे से जुड़े थे। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस बहुत तेजी से चल रहा है। उनके पास 500 से ज्यादा ट्रक हैं। अपने को गुर्जर समाज का नेता कहने वाले भड़ाना ने एक दौर में हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी।
भड़ाना ने एक बार केन्द्रीय गृह मंत्री बनने की इच्छा भी जाहिर की थी। प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की बात भी कही थी लेकिन बीता लोकसभा का चुनाव फरीदाबाद से 4.60 लाख मतों के अंतर से हार जाने के बाद से पार्टी में उनका कद थोड़ा कम हो गया।
चर्चा में आया था अरावली रेंज में पेड़ों की कटाई
फरीदाबाद में अवतार सिंह भड़ाना के एक कार्यक्रम के लिए अरावली रेंज मे पेड़ काटने के मामले को हरियाणा सरकार रफा-दफा कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए थे।
सुप्रीम कोर्टे के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अरावली की पहाड़ियों के संरक्षित इलाके पर जेसीबी मशीनें चलाई जा रही थीं। इस हरकत को कैमरे में कैद करने के लिए जब मीडिया की टीम फरीदाबाद के इस इलाके में पहुंची तो पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। उनके कैमरे छीन लिए गए।
रॉयल फैमिली से ताल्लुक
अवतार सिंह भड़ाना के परिवार को रॉयल फैमिली भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अवतार सिंह भड़ाना फैमिली के मुखिया हैं। साए की तरह साथ रहने वाली पत्नी ममता भड़ाना हैं। पिता के राजनीतिक मैनेजमेंट को संभालने वाला बेटा अर्जुन भड़ाना है और पिता की सबसे खास उनकी बेटी एकता भड़ाना। बेटा-बेटी दोनों ने विदेश में पढ़ाई की है। ये दोनों उनकी चुनाव कैंपन देख रहे थे।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अवतार सिंह भड़ाना की फैमिली ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इसमें उनकी पत्नी ममता और बेटी ने रोड शो कर लोगों से वोट देने की अपील की थी। वहीं, बेटे ने सोशल नेटवर्क पर उनका प्रचार कवर किया था। बहरहाल, उऩके कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला।












Click it and Unblock the Notifications