कौन है आशीष पांडे? जिसने 5 स्टार होटल के बाहर तमंचे से लड़की को धमकाया!

दिल्ली के पांच सितारा होटल में पूर्व सांसद के बेटे का पिस्तौल दिखाकर डराने-धमकाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिस्तौल पकड़े दिख रहे युवक का नाम आशीष पांडे है, जो पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे का बेटा है।

Recommended Video

    Delhi के 5 Star Hotel में गुंडागर्दी करने वाला Ashish Pandey कौन है, Know History | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के पांच सितारा होटल में सांसद के बेटे का पिस्तौल दिखाकर डराने-धमकाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिस्तौल पकड़े दिख रहे युवक का नाम आशीष पांडे है, जो पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आशीष के भाई रितेश पांडे बसपा से विधायक हैं। आशीष पर पिस्तौल लेकर एक लड़की को डराने-धमकाने का आरोप है। पांच सितारा होटल में पिस्तौल लेकर घुसने वाले आशीष का वीडियो इंटरनेट पर वायल हो गया है।

    बड़े राजनीतिक परिवार से है आशीष पांडे

    बड़े राजनीतिक परिवार से है आशीष पांडे

    आशीष पांडे एक बड़े राजनीतिक परिवार से आता हैं। उसके पिता राकेश पांडे बसपा पार्ट से अंबेडकर नगर के सांसद रह चुके हैं। वहीं उसका भाई रितेश पांडे अंबेडकर नगर के जलालपुर से बसपा विधायक हैं। खुद आशीष ने एक बार चुनाव लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। आशीष अभी लखनऊ में रियल एस्टेट बिजनेस चलाता है।

    रियल एस्टेट का है कारोबार

    रियल एस्टेट का है कारोबार

    आशीष और उसका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ का रहने वाला आशीष अक्सर अपने दोस्तों के साथ दिल्ली आता रहता है। हाल ही में वो जब दिल्ली आया तो एक पांच सितारा होटल में उसने एक लड़की से बदतमीजी की और पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया।

    लड़की को पिस्तौल से डराने का आरोप

    लड़की को पिस्तौल से डराने का आरोप

    आशीष ने होटल में अपने पुरुष दोस्त के साथ घुस रही लड़की को पिस्तौल दिखाकर डराया और उससे गाली-गलौच भी की। आशीष के साथ उसकी एक महिला मित्र भी लड़की से बद्तमीजी से पेश आ रही थी। इस पूरी घटना को आशीष की बीएमडब्लू कार में बैठी दूसरी दोस्त अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती है।

    आशीष की तलाश में जुटी पुलिस

    आशीष की तलाश में जुटी पुलिस

    घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए आशीष को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरके पुरम में स्थित हयात रीजेंसी होटल के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। ये घटना 13 और 14 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने आशीष को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+