कौन हैं मोदी के बचपन के मुस्लिम दोस्त असगर अली वोहरा? PM से मिलकर क्यों BJP MLA के खिलाफ की CBI जांच की मांग!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 8 सितंबर 2026 को मिलने पहुंचे एक 81 वर्षीय शख्स की कहानी अब राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। इनका नाम असगर अली वोहरा है। खास बात यह है कि असगर अली वोहरा प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के स्कूल के दोस्त रहे हैं। दोनों ने गुजरात के वडनगर स्थित बी एन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी।

लेकिन यह मुलाकात पुरानी दोस्ती को याद करने के लिए नहीं थी। असगर अली वोहरा दशकों पुराने जमीन विवाद में न्याय की गुहार लेकर अपने प्रधानमंत्री दोस्त के पास पहुंचे थे। असगर अली वोहरा मीरा-भायंदर इलाके में स्थित अपनी 2,810 वर्ग मीटर जमीन के मालिकाना हक के लिए लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Who is Asgar Ali Vohra

अब उन्होंने इस पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग सीधे अपने बचपन के क्लासमेट और देश के प्रधानमंत्री से की है। उनकी शिकायत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी दो कंपनियों के नाम भी आए हैं।

कौन हैं असगर अली वोहरा? (Who is Asgar Ali Vohra)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, असगर अली वोहरा गुजरात के वडनगर के उसी बी एन स्कूल में पढ़े हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पढ़ाई की थी। अब 81 साल की उम्र में वो अपनी जमीन के अधिकार को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

वोहरा का दावा है कि यह संघर्ष करीब 40 साल से चल रहा है। राजस्व विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के चक्कर लगाने के बाद उन्होंने अपने पुराने स्कूल साथी और देश के प्रधानमंत्री से सीधे मदद मांगी।

8 सितंबर को नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान वोहरा ने प्रधानमंत्री मोदी को एक लिखित शिकायत भी सौंपी। इसमें उन्होंने अपनी जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और कब्जे की CBI से जांच कराने की मांग रखी।

किस जमीन को लेकर है पूरा विवाद?

असगर अली वोहरा के मुताबिक, उन्होंने 1989 में एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। यह जमीन मीरा-भायंदर इलाके में नवघर रोड, भायंदर पूर्व में है। जमीन का विवरण ओल्ड सर्वे नंबर 240 और नए सर्वे नंबर 185, हिस्सा नंबर 6 के तौर पर बताया गया है।

वोहरा का कहना है कि उन्होंने इस जमीन को न कभी बेचा और न ही किसी के नाम ट्रांसफर किया। उनकी शिकायत का केंद्र यही सवाल है कि जब मालिकाना हक कभी छोड़ा ही नहीं गया, तो जमीन दूसरे पक्षों के कब्जे में कैसे दिखाई गई।

Who is Asgar Ali Vohra

BJP विधायक से जुड़ी कंपनियों पर क्या आरोप?

असगर अली वोहरा ने अपनी शिकायत में बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी बताई गई कंपनियों सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स और स्वयं बिल्डर्स के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। वोहरा का आरोप है कि 2011 के आसपास स्वयं बिल्डर्स की कथित मिलीभगत से जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। उनका कहना है कि इस मामले में 2015 में FIR भी दर्ज हुई थी।

वोहरा के दावे के मुताबिक, मामले की CID रिपोर्ट उन्हें करीब 11 साल बाद 2026 में मिली। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि असली मालिक की जानकारी के बिना जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया।

उनके मुताबिक, एक हिस्से पर स्वयं बिल्डर्स और दूसरे हिस्से पर सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स का कब्जा दिखाया गया। इसी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से CBI जांच की मांग की है।

PM मोदी से मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन

पीएम मोदी से असगर अली वोहरा की मुलाकात के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की सुनवाई तय की है। मीरा-भायंदर नगर निगम यानी MBMC ने 16 सितंबर 2026 को आधिकारिक सुनवाई रखी है। नगर निगम ने सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स और स्वयं बिल्डर्स के प्रतिनिधियों को इस सुनवाई में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों पक्षों से अपने मूल दस्तावेज भी साथ लाने को कहा गया है।

इससे पहले राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वोहरा और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात की तस्वीरें तथा प्रेस नोट जारी किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपने पुराने स्कूल साथी को न्याय दिलाने में मदद करेंगे।

असगर अली वोहरा ने कहा है कि लंबे समय तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद अब उन्हें नई उम्मीद मिली है। उन्होंने कहा, "मैं कई साल से अपनी जमीन के हक के लिए लड़ रहा हूं। अब उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, जमीन का सच सामने आएगा और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।" इस पूरे मामले में अब नजर 16 सितंबर की सुनवाई पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+