अर्शदीप सिंह गिल कौन है, जिसे MHA ने खालिस्तानी आतंकवादी घोषित किया?
गृह मंत्रालय ने आतंकवाद के खिलाफ जीरा टोलरेंस पॉलिसी के तहत अर्शदीप सिंह गिल को खालिस्तानी आतंकवादी घोषित कर दी है। ये आतंकवाद को फंडिग, टॉरगेट किलिंग, जबरन वूसली समेत अन्य केस में बुक है।

भारत से आतंकवाद का सफाया करने करने के लिए गृह देशी की मोदी सरकार ने जीरा टोलरेंस पॉलिसी जारी की है। गृह मंत्रालय ने इसी के तहत सोमवार को बड़ा कदम उठाया है। कनाडा के रहने वाले अर्शदीप सिंह गिल को खालिस्तानी आतंकवादी घोषित किया है। आतंक को फाइनेंस मुहै्रय्य करवाने और जबरन वूसली में शामिल रहा अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी है।आइए जानते हैं कि आखिर ये अर्शदीप सिंह गिल कौन है?
पहले MFA ने चार लोगों को आतंकवादी घोषित किया है
अर्शदीप सिंह गिल को गृह मंत्राालय ने Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA के तहत एक आतंकवादी के रूप में नामित किया था। पिछले 15 दिनों से आतंकवादी के रूप में नामित होने वाला ये पांचवा नाम है। इससे पहले पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने अन्य चार लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। जिनमें हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े सऊदी अरब स्थित सोशल मीडिया कट्टरपंथी डॉक्टर आसिफ मकबूल डार और एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान अल-कश्मीरी शामिल थे। यै इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर ( आईएसजेके) के प्रमुख भर्ती करने वालों में एक है। गृह मंत्राााल ने MHA ने द रेसिस्टेंस फ्रंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
अर्शदीप सिंह गिल का पंजाब में हुआ है जन्म
अर्शदीप सिंह गिल का जन्म 21 मई 1996 को पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं गांव में हुआ है । कनाडा जाने से पहले अर्शदीप सिंह मोगा जिले के मेहना गांव में रहता था।
हरदीप सिंह निज्जर का करीबी रहा है
खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े होने के दौरान अर्शदीप को हरदीप सिंह निज्जर का करीबी रहा है। जो यूएपीए के तहत नामित आतंकवादी है और उसकी ओर से आतंकी मॉड्यूल चलाता है।
करता है सीमा पार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी
अर्शदीप आतंकी गतिविधियों के अलावा जबरन वसूली, हत्या और टॉरगेट किलिंग जैसे क्राइम में वांटेउ है। गिल बड़े स्तर पर आतंक को फंडिंग करवाने और सीमा पार से ड्रग्स या हथियारों की तस्करी में शामिल है।
Recommended Video

इन अरोपों में दर्ज हैं अर्शदीप का नाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए और जांच किए जा रहे विभिन्न मामलों में ये एक आरोपी है। जिसमें आतंक के वित्तपोषण के लिए जबरन वसूली, लक्षित हत्याएं, हत्या के प्रयास, सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना और पंजाब में लोगों के बीच आतंक पैदा करना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications