कौन हैं अंजली कौर, भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी अधिकारी, जो अमिताभ बच्चन को भी दे चुकी हैं काम ?

अमेरिकी सरकार की बड़ी अधिकारी अंजली कौर इन दिनों भारत यात्रा पर आई हुई हैं। इस भारतीय-अमेरिकी महिला की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर करना है।

who-is-anjali-kaur-usaid-officer-came-to-visit-india-had-also-given-work-to-amitabh-bachchan

भारत यात्रा पर आईं भारतीय-अमेरिकी अंजली कौर बुधवार को एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने वाली हैं। वह अमेरिकी सरकार से जुड़ने से पहले कई वैश्विक संस्थाओं के लिए काम कर चुकी हैं और इस सिलसिले में उनका भारत से काफी पुराना प्रोफेशनल नाता भी जुड़ा रहा है। फिलहाल वह जिस यात्रा पर भारत आई हुई हैं, उसका लक्ष्य दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है। अंजली कौर एक बार एक वैश्विक संस्था के लिए बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को भी नियुक्त कर चुकी हैं। वह 11 मार्च से भारत दौरे पर हैं।

who-is-anjali-kaur-usaid-officer-came-to-visit-india-had-also-given-work-to-amitabh-bachchan

पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं अंजली कौर
पिछले कुछ समय से अमेरिका के बाइडेन प्रशासन की ओर से कई हाई-प्रोफाइल सरकारी अधिकारी भारत दौरे पर आ रहे हैं। इसी में नया नाम जुड़ा है भारतीय-अमेरिकी अंजली कौर का, जो यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID ) के ब्यूरो फॉर एशिया की डिप्टी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर हैं। वो पिछले 11 मार्च से ही भारत यात्रा पर हैं और 15 मार्च तक उनको यहां कई कार्यक्रमों और आधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेना है। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वह अपनी एजेंसी से संबंधित स्थानों की भी यात्रा करने वाली हैं।

who-is-anjali-kaur-usaid-officer-came-to-visit-india-had-also-given-work-to-amitabh-bachchan

अंजली कौर कौन हैं ?
भारत और अमेरिका के बीच के रिश्तों को और मजबूत करके लिए आईं अंजली कौर अंतरराष्ट्रीय विकास की गतिविधियों से जुड़ा एक बड़ा नाम हैं। वैश्विक स्तर पर वह इस क्षेत्र में एक अनुभवी प्रोफेशनल मानी जाती हैं। खासकर साक्ष्य-आधारित, एकीकृत वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उनका वैश्विक योगदान रहा है। उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से स्नातक और मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के साथ जुड़ने से पहले भी उनका करियर काफी प्रभावी रहा है।

who-is-anjali-kaur-usaid-officer-came-to-visit-india-had-also-given-work-to-amitabh-bachchan

बिल गेट्स फाउंडेशन में भी कर चुकी है काम
USAID में आने से पहले वो बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर रह चुकी हैं। वहां पर वो एचआईवी और टीबी कार्यक्रमों के लिए ग्लोबल पॉलिसी और एडवोकेसी रणनीतियों की अगुवाई कर चुकी हैं। इससे भी पहले वो मलेरिया नो मोर में एशिया प्रशांत की सीनियर डायरेक्टर रह चुकी है। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने ही भारत में इसके कार्यालय की स्थापना की थी और संगठन के कार्य को पूरे क्षेत्र में विस्तार दिलाया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारों,निजी क्षेत्रों, सिविल सोसाइटी और मीडिया के साथ तालमेल बिठाया।

Recommended Video

    US Intelligence Report: India पर US खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कई बड़े दावे | वनइंडिया हिंदी

    यूनिसेफ के लिए भी दे चुकी हैं योगदान
    अंजली कौर यूनिसेफ के पोलियो कार्यक्रम में भी शामिल रह चुकी हैं। वह भारत में और इसके मुख्यालय स्तर पर योगदान दे चुकी हैं। यही नहीं वह वर्ल्ड बैंक और यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं। इन जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उन्हें कई सेलिब्रिटीज को नियुक्त करने और उन्हें मैनेज करने की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ी।

    who-is-anjali-kaur-usaid-officer-came-to-visit-india-had-also-given-work-to-amitabh-bachchan

    अमिताभ बच्चन को बनाया था गुडविल एंबेसडर
    पोलियो गुडविल एंबेसडरों के तौर पर उन्होंने जिन सेलिब्रिटीज को नियुक्त किया उनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है। मौजूदा समय में USAID में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वालों में अंजली कौर अकेली नहीं हैं। जाने-माने सर्जन, लेखक और पब्लिक हेल्थ लीडर डॉक्टर अतुल गवांडे भी ग्लोबल हेल्थ के असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर हैं।

    दिल्ली में विशेष कार्यक्रम को करेंगी संबोधित
    वो 15 मार्च को दिल्ली में वुमेंस हिस्ट्री मंथ एंड एलिवेट वुमेन लीडर्स एंड यूथ चेंज-मेकर्स के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाली हैं। ये वो लोग हैं, जो लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव के साथ ही उन समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं समान रूप से पहुंचाने के लिए बाधाओं को कम करने में भी जुटी हुई हैं। (अंजली कौर की तस्वीरें सौजन्य: अमेरिकी सरकार )

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+