Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ये राजकुमारी, जो रहती है 4000 करोड़ के महल में, माता-पिता करते हैं ये काम, खुद दिग्गज कंपनी की कर्मचारी

Ananya Raje Scindia: भारत के राज घरानों से संबंध रखने वाले राजपरिवार के सदस्य आज भी चर्चाओं में रहते हैं। शाही परिवार के राजकुमार और राजकुमारियों के निजी जीवन के बारे में लोगों को जानने में बड़ी दिलचस्पी होती है।

इन शाही परिवारों की लैविश लाइफ और भव्य महल लोगों के लिए चर्चा का विषय होता है। आज हम बात करेंगे, एक ऐसी शाही राजकुमारी के बारे में, जो 4,000 करोड़ के महल में रहती हैं।

Ananya Raje Scindia

ग्‍वालियर राजघराने की राजकुमारी अनन्या राजे सिंधिया इस विरासत का प्रतीक हैं। जिनके बारे में जानने में लोग काफी दिलचस्‍पी रखते हैं। अनन्या राजे सिंधिया, ग्‍वालियर राजघराने के राजा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया और बड़ौदा की राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की बेटी हैं।

नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार में नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री के रूप में कार्यरत ज्योतिरादित्य सिंधिया समकालीन भारत में शाही हस्तियों के विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अनन्या राजे सिंधिया साल 2018 में उस वक्त चर्चाओं में आई थीं, जब उन्होंने "ले बाल" (पेरिस में होने वाला एक फैशन कार्यक्रम) में शिरकत की थी और अपनी सुंदरता और विनम्र स्वभाव से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

Ananya Raje Scindia

Who is Ananya Raje Scindia: कौन हैं अनन्या राजे सिंधिया?

  • अनन्या राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया और बड़ौदा की राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की बेटी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे का एक बेटा महाआर्यमन सिंधिया भी है। जो बिजनेस करते हैं। महाआर्यमन, अनन्या राजे के बड़े भाई हैं। ग्वालियर का जय विलास महल इनका ही है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार करोड़ रुपये है।

  • रिपोर्टों के मुताबिक, अनन्या राजे सिंधिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई के दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पूरी की है। अनन्या राजे ने आगे की पढ़ाई विदेश से की है। अनन्या राजे के पास आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री है।
Ananya Raje Scindia
  • सूत्रों के मुताबिक अनन्या ने स्नैपचैट में भी कुछ वक्त तक इंटर्नशिप किया है। वर्तमान में अनन्या ने एप्पल में एक डिजाइनर ट्रेनी के तौर पर कार्यरत हैं।
  • 2018 में अनन्या ने पेरिस में आयोजित 'ले बॉल' में हिस्सा लेकर सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। 16 साल की उम्र में अनन्या ने ले बॉल में अपने डेब्यू के दौरान जो डिजाइनर ड्रेस पहना था, उसे बनाने में एक साल लगे थे। ड्रेस तितली के पंखों से प्रेरित थी। इस कार्यक्रम में अनन्या अपने बड़े भाई महाआर्यमन को बतौर डांस पार्टनर ले गई थीं।
Ananya Raje Scindia

know About Scindia Dynasty: जानिए सिंधिया राजवंश के बारे में?

हिंदू मराठा सिंधिया राजवंश को 'शिंदे राजवंश' के नाम से जाना जाता है। ये राजवंश मध्य भारत में प्रसिद्ध ग्वालियर राज्य पर प्रभुत्व रखता था। राणोजी सिंधिया ने इस राजवंश की शुरुआत की थी, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के निजी सेवक के रूप में कार्य करते थे। ग्वालियर पर सिंधिया राजवंश का शासन 1947 तक था।

About Jai Vilas Mahal: जानिए जय विलास महल के बारे में?

जय विलास महल, सिंधिया राजवंश की पैतृक संपत्ति है। 400 कमरों वाले शानदार महल के मालिक फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उसके बा अनन्या के भाई महाआर्यमन सिंधिया के पास इसका मालिकाना हक होगा। ये महल सिंधिया राजवंश की भव्यता का एक जीवंत उदाहरण है।

सिंधिया परिवार के इतिहास का प्रतीक यह घर ग्वालियर के मध्य में स्थित है। इसकी अनुमानित कीमत 4,000 करोड़ रुपये है। यह महल रिपोर्ट के मुताबिक, यह 124771 वर्ग फुट में फैला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+