Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेली केस: कौन हैं साक्षी मिश्रा के पति अजितेश उर्फ यो यो अभि सिंह

बरेली के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश को लेकर कुछ नई और चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का बरेली जिला इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है कि बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया है। साक्षी ने अपनी जाति से बाहर जाकर दलित समुदाय के अजितेश से शादी की है। इस शादी के बाद तुरंत बाद साक्षी और उनके पति अजितेश ने एक के बाद एक, दो वीडियो जारी किए और कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। साक्षी के मुताबिक, ये खतरा किसी और से नहीं, बल्कि उन्हें अपने पिता यानी विधायक राजेश मिक्षा से है। इस वीडियो के बाद से साक्षी और उनके पति अजितेश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर मीडिया और खासकर सोशल मीडिया में कई तरह की कहानियां चल रही हैं। साक्षी के पति अजितेश को लेकर भी कुछ नई बातें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं साक्षी के पति अजितेश?

अजितेश या अभि सिंह नायक

अजितेश या अभि सिंह नायक

बरेली की इस प्रेम कहानी के सामने आने के बाद साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश लगभग हर न्यूज चैनल पर दिखाई दे रहे हैं। अजितेश का कहना है कि वो दलित हैं, इसलिए साक्षी के पिता राजेश मिश्रा को उन दोनों की शादी से ऐतराज है। कुछ ऐसा ही कहना अजितेश के पिता का भी है। हालांकि, मीडिया में चल रही खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो के मुताबिक, अजितेश का असली नाम 'अभि सिंह नायक' है, जो 'यो यो अभि सिंह' के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके दोस्त उन्हें यो यो अभि सिंह के नाम से ही बुलाते हैं। यहां तक कि फेसबुक पर बनाए गए अकाउंट में भी अजितेश ने अपना नाम अभि सिंह नायक ही लिखा हुआ है। हालांकि इस अकाउंट को अब डी-एक्टिवेट कर दिया गया है।

विधायक के घर अजितेश का था आना-जाना

विधायक के घर अजितेश का था आना-जाना

फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीरों में उनकी गाड़ी स्कोर्पियों के पिछले शीशे पर भी यो यो अभि सिंह ही लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे और मीडिया में आए कुछ वीडियो में अजितेश यानी अभि सिंह नायक उर्फ यो यो अभि सिंह के पड़ोसियों का कहना है कि अजितेश ने आस-पास के लोगों को अपनी जाति ठाकुर बताई हुई थी। पड़ोसियों का यह भी कहना है कि अजितेश का विधायक राजेश मिश्रा के घर आना-जाना था और वो उनके बेटे हिमांशु मिश्रा का दोस्त था। इस बात की पुष्टि अजितेश के फेसबुक अकाउंट से भी होती है। अजितेश के फेसबुक अकाउंट में भाजपा विधायक और उनकी पत्नी साक्षी के पिता राजेश मिश्रा के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं। इसके अलावा कई तस्वीरों में अजितेश साक्षी के भाई हिमांशु मिश्रा के साथ भी नजर आ रहे हैं।

कौन कौन हैं अजितेश के परिवार में

कौन कौन हैं अजितेश के परिवार में

अब बात करते हैं अजितेश के परिवार की, उनके परिवार में उनके पिता हरीश नायक, बड़े भाई अभिषेक, भाभी गुंजन, बहन अंशिका (विवाहित) और छोटी बहन अवंतिका हैं। अजितेश की मां का देहांत हो चुका है। अजितेश ने अपनी पहली शादी टूटने के पीछे भी मां के देहांत को ही वजह बताया है। अजितेश के पिता हरीश नायक बंजारा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं और इलाके में उनकी पहचान एक समाजसेवी के तौर पर है। उनके कुछ पड़ोसियों का यह भी कहना है कि हरीश नायक विधायक का चुनाव लड़ना चाहते हैं। अजितेश का यूपी के बरेली में ही 'श्री शक्तिबोध एंड होम डेकोर' नाम से बिजनेस है। इसके अलावा वो अपने बड़े भाई के साथ पटाखों का भी बिजनेस कर चुके हैं।

भोपाल की लड़की से हो चुकी है सगाई

भोपाल की लड़की से हो चुकी है सगाई

अजितेश को लेकर मीडिया में यह भी खबर चली कि उनकी पहले भी सगाई हो चुकी है। खबरों के मुताबिक अजितेश की शादी मध्य प्रदेश के भोपाल की एक लड़की से तय हुई थी, लेकिन बात सगाई से आगे नहीं बढ़ी और कुछ कारणों से यह शादी टूट गई। मीडिया के सामने अजितेश ने अपनी सगाई की बात को स्वीकार भी किया है। अजितेश भी भाजपा समर्थक हैं, क्योंकि कुछ तस्वीरों में वो गले में भारतीय जनता पार्टी का पटका भी पहने हुए हैं। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ भी हैं। ये सारी जानकारी हमें उनके डी-एक्टिवेट हो चुके फेसबुक अकाउंट और मीडिया में चल रही खबरों से मिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+