जानिए कौन हैं ऐश्वर्या राय, जो बनने जा रही हैं लालू के घर की बड़ी बहू?
Recommended Video

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस वक्त चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और इन दिनों अपने स्वास्थ्य से भी तंग हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनका परिवार भी बहुत सारे आरोपों के घेरे में हैं लेकिन इन्हीं परेशानियों के बीच एक अच्छी खबर लालू यादव और उनके परिवार के लिए आई है। जी हां, लालू के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के सिर पर सेहरा सजने जा रहा है, जी हां, तेज प्रताप की शादी राजद नेता चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय से होने जा रही है, इस बात की पुष्टि खुद चंद्रिका राय ने की है। अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से रहा तो शादी की डेट का ऐलान जल्द ही होगा।

अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर
मालूम हो अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय
ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं।

22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे दरोगा राय
गौरतलब है कि दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

तेज प्रताप 12वीं पास
तो वहीं तेज प्रताप यादव संगीत और रोमांच प्रेमी हैं, वो अक्सर जटिल मुद्दों पर बयान देते रहते हैं, उनकी उम्र 30 साल है और वो 12वीं पास हैं, फिलहाल तो वो राजद विधायक हैं और पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications