कौन हैं कादंबरी जेठवानी? जिनके लगाए आरोप से 3 IPS अफसर हो गए सस्पेंड, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

Kadambari Jethwani: मॉडल और एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। असल में आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई की एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कादंबरी जेठवानी ने सस्पेंड तीनों अधिकारियों पर उत्पीड़न करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि अधिकारियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कथित तौर पर एक फिल्म निर्माता और वाईएसआर कांग्रेस के राजनीतिक नेता ने उन्हें उकासाया था।

Kadambari Jethwani

कौन हैं सस्पेंड होने वाले 3 IPS अधिकारी?

ये पूरा विवाद कादंबरी जेठवानी और उनके परिवार को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया था और उनका उत्पीड़न किया गया। पूर्व खुफिया प्रमुख पी सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (आईजी रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (एसपी रैंक) को कादंबरी जेठवानी के कथित उत्पीड़न में उनकी भूमिका का पता चलने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

कादंबरी ने हाल ही में शीर्ष अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें अधिकारियों ने गिरफ्तार करने के बाद के वापस लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी शिकायत के बाद तीनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था।

असल में फरवरी 2024 में कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्ममेकर विद्यासागर ने कादंबरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। केस 2 फरवरी को दर्ज हुआ था लेकिन एक्ट्रेस की गिरफ्तारी 31 जनवरी को ही हो गई थी। उन्हें आनन-फानन में गिरफ्तार करके मुंबई से विजयवाड़ा ले जाया गया था। इतना ही नहीं, उन्हें बेल लेने तक का भी मौका नहीं दिया गया था। बिना जांच-पड़ताल के उन्हें 40 दिनों तक हिरासत में रखा गया था।

कौन हैं कादंबरी जेठवानी? (Who is Kadambari Jethwani)

  • IMDb प्रोफाइल के मुताबिक 28 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने स्कूली पढ़ाई भी अहमदाबाद से की है।
  • कादंबरी जेठवानी के पिता मर्चेंट नेवी ऑफिसर और मां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में मैनेजर हैं। कादंबरी जेठवानी ने श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
  • कादंबरी जेठवानी ने अपनी मां की नौकरी के लिए मुंबई शिफ्ट हुई थीं। कादंबरी जेठवानी ने हिंदी फिल्म "साड्डा अड्डा" (Sadda Adda) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 2012 में आई थी।
  • कादंबरी जेठवानी ने इसके बाद कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग शुरू की। कादंबरी जेठवानी ने ओइजा (कन्नड़), आटा (तेलुगु), आई लव मी (मलयालम) और ओह यारा ऐंवै ऐंवै लुट गया (पंजाबी) जैसी फिल्मों में काम किया है।

क्यों सस्पेंड हुए 3 IPS अफसर?

निलंबित आईपीएस अधिकारियों में से एक पर अपने पद का दुरुपयोग करने और औपचारिक अपराध दर्ज होने से पहले ही कादंबरी जेठवानी की गिरफ्तारी के लिए मौखिक आदेश देने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने अ न्य अधिकारियों को अभिनेत्री को हिरासत में लेने का निर्देश दिया, जिससे कई ऐसी कार्रवाइयां शुरू हुईं, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं। उनका निलंबन गंभीर कदाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+